एसबीआई गोविंदपुर में पूर्व सैनिकों के लिए विशेष बैठक आयोजित

एसबीआई गोविंदपुर में पूर्व सैनिकों के लिए विशेष बैठक आयोजित

बैंकिंग सुविधाओं और भविष्य की योजनाओं की दी गई महत्वपूर्ण जानकारी

अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद जमशेदपुर एवं सेवारत सैनिकों को बैंकिंग सुविधाओं तथा उनके हित में उपलब्ध विभिन्न योजनाओं की जानकारी देने के उद्देश्य से स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, गोविंदपुर शाखा में विशेष बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में गोविंदपुर, टेल्को, घोड़ाबांधा, गदड़ा तथा आसपास के क्षेत्रों में रहने वाले पूर्व सैनिकों एवं सेवारत सैनिकों ने भाग लिया।

बैठक के दौरान स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की ओर से पूर्व सैनिकों के लिए उपलब्ध विभिन्न बैंकिंग सुविधाओं, योजनाओं तथा भविष्य की वित्तीय आवश्यकताओं से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां साझा की गईं। बैंक प्रतिनिधियों ने सैनिकों एवं पूर्व सैनिकों की जिज्ञासाओं और बैंकिंग संबंधी आवश्यकताओं पर भी जानकारी उपलब्ध कराई।

इस अवसर पर पूर्व सैनिकों ने कहा कि इस प्रकार की जानकारीपूर्ण बैठकों से सैनिक समुदाय को बैंक की विभिन्न सुविधाओं को समझने और उनका उचित लाभ उठाने में मदद मिलती है। बैठक में उपस्थित सदस्यों ने इसे पूर्व सैनिकों के हित में उपयोगी पहल बताया।

संगठन की ओर से अजय तिवारी के प्रति विशेष आभार व्यक्त किया गया, जिन्होंने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, गोविंदपुर शाखा में पूर्व सैनिकों के हित में इस महत्वपूर्ण बैठक को व्यवस्थित रूप से आयोजित कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। संगठन के सदस्यों ने उनके प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि सैनिक समुदाय के हित में इस तरह के प्रयास निरंतर किए जाने चाहिए।

इस अवसर पर संगठन की ओर से सभी सदस्यों से अपील की गई कि संगठन से जुड़े जो भी सदस्य विभिन्न बैंकों से जुड़े हुए हैं, वे अपने-अपने संबंधित बैंक प्रबंधन से संपर्क कर पूर्व सैनिकों के लिए ऐसी जानकारीपूर्ण बैठकों का आयोजन कराने का प्रयास करें। इससे अधिक से अधिक पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों को बैंकिंग सुविधाओं एवं उनके लिए उपलब्ध योजनाओं की जानकारी मिल सकेगी।

संगठन की ओर से अजय तिवारी जितेंद्र कुमार सिंह बिरजू कुमार
सिद्धनाथ कुमार एवं स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, गोविंदपुर शाखा के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने पर भाजपा ने आयोजित की विकसित भारत संकल्प सभा, विकसित भारत के संकल्प के साथ निकली सेवा ज्योति यात्रा, यात्रा में दिखा भाजपा कार्यकर्ताओं का उत्साह