2030 का भारत ने 101 चैनल पार्टनर्स में से चुने श्रेष्ठ 3 चैनल पार्टनर्स

2030 का भारत ने 101 चैनल पार्टनर्स में से चुने श्रेष्ठ 3 चैनल पार्टनर्स
हरियाणा, बिहार और महाराष्ट्र के चैनल पार्टनर्स को मिला सम्मान

इंदौर, 30 सितंबर 2026।
देश को भूख से मुक्त, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और सस्ती एवं स्वच्छ ऊर्जा की दिशा में आगे बढ़ाने के लक्ष्य के साथ काम कर रह सोशल इंपैक्ट प्लेटफार्म ‘2030 का भारत’ ने अपने चैनल पार्टनर्स के योगदान को सम्मानित किया। बुधवार को आयोजित वर्चुअल सम्मान समारोह में देशभर से जुड़े 101 चैनल पार्टनर्स में से सक्रिय ग्राउंड रिपोर्टिंग और निरंतर सहभागिता के आधार पर तीन चैनल पार्टनर्स का चयन किया गया।
प्रथम चैनल पार्टनर का सम्मान डॉ. अजय लोहान, बिंदास हरियाणा न्यूज़, हिसार, हरियाणा को मिला। उन्हें ₹5,100 की सम्मान राशि, मेडल और शॉल प्रदान किया गया।
द्वितीय चैनल पार्टनर के रूप में आकिब शेख, मोबाइल रिपोर्टर, बिरौल, दरभंगा, बिहार को सम्मानित किया गया। उन्हें ₹2,100 की सम्मान राशि, मेडल और शॉल प्रदान किए गए।
वहीं तृतीय चैनल पार्टनर का सम्मान सद्दाम खटीक, बीके टाइम्स न्यूज़, भुसावल, महाराष्ट्र को दिया गया। उन्हें ₹1,100 की सम्मान राशि, मेडल और शॉल** से सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर 2030 का भारत के संस्थापक एवं सीईओ ** डॉ. अतुल मलिकराम ने कहा, “2030 का लक्ष्य केवल एक समयसीमा नहीं, बल्कि एक ऐसे भारत की कल्पना है जहां विकास का लाभ हर व्यक्ति तक पहुंचे। इस दिशा में काम करने के लिए जरूरी है कि समाज के अलग-अलग वर्ग और क्षेत्र एक-दूसरे से जुड़कर अपनी भूमिका निभाएं। हमारे चैनल पार्टनर्स की सक्रिय भागीदारी इसी सामूहिक प्रयास को मजबूत करती है।”
कार्यक्रम के दौरान तीनों सम्मानित चैनल पार्टनर्स के योगदान की सराहना की गई। समारोह में देश के विभिन्न राज्यों से जुड़े चैनल पार्टनर्स ने वर्चुअल माध्यम से सहभागिता की।
2030 का भारत संयुक्त राष्ट्र के सतत विकास लक्ष्यों में से शून्य भुखमरी (SDG 2), गुणवत्तापूर्ण शिक्षा (SDG 4) और सस्ती एवं स्वच्छ ऊर्जा (SDG 7) पर केंद्रित होकर समुदायों, संस्थाओं, कॉरपोरेट्स और स्वयंसेवकों को जोड़ने का कार्य कर रहा है। संस्था का उद्देश्य इन वैश्विक लक्ष्यों को जमीनी स्तर पर वास्तविक बदलाव में बदलना है।

Leave a Comment