झारखंड से मॉनसून की अब विदाई शुरू
रांची। झारखंड से दक्षिण- पश्चिम मॉनसून की विदाई का काउंटडाउन शुरू हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर-पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार के ऊपर बना चक्रवाती परिसंचरण अब कमजोर पड़ रहा है। ऐसे में अगले दो से तीन दिनों में राज्य के कई हिस्सों से मॉनसून की वापसी के लिए परिस्थितियां अनुकूल होने की संभावना है। राज्य के अधिकांश जिलों में मौसम अब साफ और शुष्क रहने लगा है।






