सामाजिक संस्थासैल्यूट तिरंगाझारखंड के प्रदेश अध्यक्षरवि शंकर तिवारी द्वारा ‘सैल्यूट तिरंगा’ एवं जुगसलाई नगर परिषद के संयुक्त तत्वावधान में जुगसलाई नगर परिषद हॉल में एक विशाल स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में मुख्य रूप से नगर परिषद के सभी सफाई कर्मियों समेत स्थानीय नागरिकों के स्वास्थ्य की जांच मेदांता, ब्रह्मानंद, एवं सिटी फॉर साइट एवं जमशेदपुर के विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा की गई, जिसमें कुल 356 लोगों ने स्वास्थ्य लाभ प्राप्त किया।
शिविर में बतौर मुख्य अतिथि पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में जुगसलाई नगर परिषद की उपाध्यक्ष अर्चना दुबे और विशेष पदाधिकारी संदीप पासवान ने शिरकत की। वहीं सम्मानित अतिथि के रूप में सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष भगवान सिंह तथा झारखंड गुरुद्वारा के चेयरमैन सरदार शैलेंद्र सिंह मौजूद रहे। अतिथियों ने सफाई कर्मियों के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि शहर को स्वच्छ रखने वाले इन कर्मठ कर्मियों की सेहत का ध्यान रखना पूरे समाज की जिम्मेदारी है।
डॉ. अंकिता और समाजसेवी करण कुमार दास हुए सम्मानित
समारोह के दौरान चिकित्सा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए मेदांता (Medanta) की स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. अंकिता रतन अग्रवाल को ‘चिकित्सा सेवा रत्न सम्मान’ से नवाजा गया। इसके साथ ही निरंतर जनसेवा में सक्रिय रहने वाले समाजसेवी जीवन रक्षा परिवार समिति के अध्यक्ष करण कुमार दास को भी उनके उल्लेखनीय सेवा कार्यों के लिए सम्मानित किया गया।
शिविर में आए चिकित्सकों की टीम ने सफाई कर्मियों व अन्य लोगों की सामान्य जांच, रक्तचाप, शुगर सहित विभिन्न स्वास्थ्य परीक्षण किए और उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श व दवाइयां भी उपलब्ध कराईं। कार्यक्रम के सफल संचालन में समाजसेवी बड़े लाल दुबे , पार्षद अनिल मोदी,अजय पाण्डेय,रवि पाण्डेय, श्यामजी तिवारी ,मोनू सिंह,सहित सैल्यूट तिरंगा और नगर परिषद के पदाधिकारियों व सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।






