देवघर। जिला प्रशासन के अनुसार सोमवार की शाम तक दो लाख से अधिक शिवभक्तों के देवघर पहुंचने का अनुमान है।
श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन और सुगम जलार्पण के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं। प्रशासन ने तकनीक आधारित निगरानी व्यवस्था लागू की है, ताकि श्रद्धालुओं को सुरक्षित और व्यवस्थित तरीके से बाबा बैद्यनाथ का जलाभिषेक कराया जा सके।
हर-हर महादेव के जयघोष से पूरा देवघर गूंज रहा है। पहली सोमवारी को देश के विभिन्न राज्यों से बड़ी संख्या में कांवरियों और श्रद्धालुओं के पहुंचे। जैसे-जैसे दिन आगे बढ़ेगा, श्रद्धालुओं की संख्या में और इजाफा होने की संभावना है। प्रशासन का अनुमान है कि दोपहर तक श्रद्धालुओं की संख्या दो लाख के आंकड़े को पार कर सकती है।






