बर्मा माइंस में युवक को मारी गई तीन गोलियां, गंभीर हालत में टीएमएच में भर्ती

जमशेदपुर: बर्मा माइंस थाना क्षेत्र स्थित मुस्लिम बस्ती में रविवार रात हुई गोलीबारी की घटना से इलाके में दहशत फैल गई। घटना में आफताब नामक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच) में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुस्लिम बस्ती निवासी बंधु नामक व्यक्ति ने आफताब पर फायरिंग कर दी। हमले में आफताब को तीन गोलियां लगीं। इनमें एक गोली उसकी पीठ में, जबकि दो गोलियां पेट में लगी हैं।
घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घायल आफताब को तत्काल टीएमएच पहुंचाया, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उसका इलाज चल रहा है।
सूचना मिलते ही बर्मा माइंस थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है।
फिलहाल गोलीबारी के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और जांच के बाद ही घटना के पीछे की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई