ट्रेन से लावारिस बैग में रखी 12 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद

31 जुलाई 2026 को रेलवे सुरक्षा बल के अपराध आसूचना शाखा (सीआईबी), रांची एवं आरपीएफ पोस्ट, मुरी द्वारा संयुक्त रूप से ऑपरेशन “सतर्क” के तहत मुरी रेलवे स्टेशन पर अवांछित तत्वों के विरुद्ध विशेष जांच अभियान चलाया गया। जांच के दौरान अपराह्न लगभग 2:00 बजे ट्रेन संख्या 13320 (रांची–दुमका एक्सप्रेस) प्लेटफॉर्म संख्या 01 पर पहुंची। अधिकारियों द्वारा जनरल कोच की तलाशी के दौरान एक काले रंग का लावारिस पिट्ठू बैग संदिग्ध अवस्था में पड़ा मिला। बैग के संबंध में यात्रियों से पूछताछ की गई, लेकिन कोई भी व्यक्ति उसका स्वामी नहीं मिला। इसके बाद नियमानुसार बैग को अपने कब्जे में लेकर उसकी जांच की गई, जिसमें रॉयल स्टैग डीलक्स व्हिस्की की कुल 12 बोतलें बरामद हुईं। बरामद शराब का अनुमानित मूल्य ₹9,800/- है। बरामद शराब को सीआईबी आरपीएफ, रांची के निरीक्षक समीर कर्मकार द्वारा सभी वैधानिक औपचारिकताएं पूर्ण करते हुए जब्ती सूची के माध्यम से जब्त किया गया। तत्पश्चात जब्त की गई शराब को अग्रिम विधिक कार्रवाई हेतु उत्पाद विभाग, रांची को सुपुर्द कर दिया गया।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई