प्रेस विज्ञप्ति
आज दिनांक 02-08-2026 दिन रविवार को श्री श्री शीतला माता मंदिर समिति,सी पी समाज बागुनहातु के बैनर तले पूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय जगदीश साहू एवं छत्तीसगढ़ी समाज के जाने माने पंडवानी लोकगायिका स्वर्गीय तीजन बाई जी को श्रद्धांजलि अप्रित करते हुए प्रथम रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जमशेदपुर पूर्वी की विधायिका श्री मति पूर्णिमा साहू जी ने दीप प्रज्ज्वलित कर इस शिविर का शुभारंभ किया। इस रक्तदान शिविर में टाटा स्टील फाउंडेशन एवं जमशेदपुर ब्लड बैंक ने अपनी भागीदारी निभाई तथा इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना सहयोग प्रदान किया।इस कार्यक्रम में कुल 110 यूनिट रक्त संग्रह किया गया।कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ी समाज एवं अन्य समाज के प्रतिनिधियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सी पी समाज के पुरुष अधिकारी अध्यक्ष श्री मान रूपेश कुमार, महासचिव कन्हैया लाल साहू,उपाध्यक्ष रामवतार साहू,रामनाथ ठाकुर, महिला अधिकारी अध्यक्षा श्रीमती शशि साहू एवं अन्य सदस्यों ने अपना सहयोग दिया।






