अर्थ एनक्लेव के फ्लैट मालिकों ने बिल्डर के विरुद्ध प्राथमिकी (FIR) दर्ज करने हेतु आर.आई.टी. थाना में संयुक्त आवेदन दिया

प्रेस विज्ञप्ति

आज दिनांक 02 अगस्त 2026 को अर्थ एनक्लेव के फ्लैट स्वामियों एवं निवासियों द्वारा आर.आई.टी. थाना, सरायकेला-खरसावाँ में M/s Green Vatika Constructions Pvt . Ltd. के निदेशक श्री अजय अग्रवाल, श्री राजेश अग्रवाल, श्रीमती सोनम अग्रवाल एवं श्रीमती सुमिता अग्रवाल तथा अन्य संबंधित व्यक्तियों श्री गौरव अग्रवाल, श्री रोशन सिंह, श्री शीतल खुल्लर एवं अन्य के विरुद्ध फ्लैट खरीदारों के साथ कथित धोखाधड़ी, झूठे आश्वासन देकर फ्लैट बेचने, परियोजना को वर्षों तक अधूरा छोड़ने, वादा की गई मूलभूत सुविधाएँ उपलब्ध नहीं कराने, निम्नस्तरीय निर्माण एवं अन्य गंभीर अनियमितताओं के संबंध में प्राथमिकी (FIR) दर्ज किए जाने हेतु संयुक्त आवेदन प्रस्तुत किया गया।

फ्लैट मालिकों ने पुलिस प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध विधिसम्मत प्राथमिकी दर्ज करने तथा दोषी पाए जाने पर कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने का अनुरोध किया है। साथ ही, वर्षों से न्याय की प्रतीक्षा कर रहे सभी फ्लैट खरीदारों को शीघ्र न्याय दिलाने की भी मांग की गई है।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई