जिला: पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर
छापेमारी के क्रम में बागबेड़ा थाना स्थित वायरलेस मैदान के समीप स्थानीय महिलाओं के विरोध के बावजूद अवैध चुलाई शराब बिक्री स्थान से वृहद मात्रा में अवैध चुलाई शराब की जब्ती की गई । वहीं, बागबेड़ा थाना के पीछे स्थित गुरुद्वारा मैदान के समीप पार्वती देवी के घर से अवैध चुलाई शराब की बरामदगी की गईं।
छापेमारी के क्रम को जारी रखते हुए जुगसलाई थानान्तर्गत रेलवे लाइन के किनारे खटीक मोहल्ला एवं दुखु मार्केट के सामने स्थित अवैध चुलाई शराब बिक्री के 03 (तीन) स्थानों पर छापेमारी की गई, जिसमें भारी मात्रा में अवैध चुलाई शराब की बरामदगी तथा अवैध चुलाई शराब बिक्री कर रहे 01 (एक) अभियुक्त गोपाल राय को गिरफ्तार किया गया ।
इसप्रकार, बागबेड़ा व जुगसलाई दोनों थाना क्षेत्रों में की गई छापेमारियों में करीब 290 लीटर अवैध चुलाई शराब बरामद किया गया तथा उत्पाद अधिनियम के तहत 01 (एक) सहित कुल 05 (पाँच) अभियोग दर्ज किए जा रहे हैं।
-उत्पाद टीम, पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर






