सांप काटने से महिला की मौत पति ने कहां मेरी दुनिया उजड़गई कौन संभालेगा अब बच्चो को –

भभुआ बिहार से राजेश सिंह की रिपोर्ट :-

भभुआ कैमूर,
यह घटना भभुआ थाना अंतर्गत कुड़ासन पंचायत अंतर्गत देवरजी
गांव का हैं जहा शुक्रवार रात सोने के क्रम में सांप काट लेने से एक महिला की मौत हो गई।
मृतक महिला का नाम तेतरी देवी पति लक्ष्मण राम हैं।

उसके पति लक्षमण राम ने बताया के हमलोग खाना खाकर सोये थे तभी पत्नी चिल्लाई हमारी निंद खुली तो देखा पत्नी तड़प रही हैं और पैर का अगुंठा में दांत काटने का दाग हैं मैं समझ गया के सांप काटा हैं हमारे पड़ोस के लोग भी आ गये लोगो के कहने पर हमलोग तुरंत सदर अस्पताल भभुआ लाए लेकिन डॉक्टर ने देखते ही मृत घोषित कर दिया।
महिला का चार बेटा दो लड़की हैं

महिला के पति ने जिला प्रशासन से मदद की गुहार लगाते हुए कहा सरकार से मिलने वाली सहयोग हमे दिया जाए तो वही कुड़ासन के मुखिया पर आरोप लगाते हुए कहा की मै फोन लगाया लेकिन मुखिया फोन नही उठाते हैं ये आदत उनकी नई नही हैं।
उनके साथ आए ग्रामीणों का भी आरोप था मुखिया को किसी भी काम के लिए फोंन करते हैं वो उठाते नही हैं।

Leave a Comment