जमशेदपुर। फ्रेंडशिप डे के अवसर पर रेड एफएम ने अपने श्रोताओं के साथ एक खास आयोजन “दोस-टी” का आयोजन साकची स्थित ज़ोरको कैफे एंड गेम ज़ोन में किया। इस कार्यक्रम में रेड एफएम के आरजे अभय और आरजे निधि ने श्रोताओं के साथ मिलकर कई मजेदार गेम्स खेले, हंसी-मजाक किया और दोस्ती के खूबसूरत एहसास को पूरे उत्साह के साथ सेलिब्रेट किया।
कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों ने विभिन्न इंटरैक्टिव एक्टिविटीज़ में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। पूरे आयोजन में उत्साह, मनोरंजन और दोस्ती का अनूठा माहौल देखने को मिला। विजेताओं को आकर्षक उपहार भी दिए गए, जिससे सभी का उत्साह और बढ़ गया।
इस अवसर पर ज़ोरको कैफे एंड गेम ज़ोन, साकची की ओर से परोसे गए स्वादिष्ट व्यंजनों ने सभी का दिल जीत लिया। कैफे के संचालक अनुभव ने कहा कि रेड एफएम के साथ फ्रेंडशिप डे का यह आयोजन बेहद शानदार, ऊर्जावान और यादगार रहा। उन्होंने भविष्य में भी इस तरह के आयोजनों के लिए रेड एफएम के साथ जुड़ने की इच्छा जताई।
कार्यक्रम में रेड एफएम के स्टेशन हेड ऋषभ मेहतानी, सेल्स टीम से अरुण पांडेय और ओम नारायण भी उपस्थित रहे। सभी ने श्रोताओं के साथ समय बिताया और इस खास मौके को और भी यादगार बनाया।
रेड एफएम ने कहा कि वह हमेशा अपने श्रोताओं के साथ ऐसे आयोजनों के माध्यम से जुड़ने का प्रयास करता है, ताकि मनोरंजन के साथ-साथ रिश्तों और अपनत्व की भावना को भी मजबूत किया जा सके।





