इसी क्रम में वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ. ऐहतेशाम वकारीब के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक (नगर) ने शुक्रवार देर रात महिला थाना का नियमित निरीक्षण और गोविंदपुर थाना का अचानक दौरा किया।
निरीक्षण के दौरान दोनों थानों के रिकॉर्ड, केस डायरी, लंबित मामलों तथा प्रशासनिक कार्यों की विस्तार से समीक्षा की गई। अधिकारियों ने विशेष रूप से लंबित कांडों, वारंटों और कुर्की से जुड़े मामलों के जल्द निष्पादन पर जोर देते हुए संबंधित पदाधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
इसके अलावा थाना क्षेत्र में अपराध नियंत्रण, गश्त व्यवस्था, फरार आरोपियों की गिरफ्तारी और कानून-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर भी विस्तृत समीक्षा की गई। पुलिस अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया गया कि जनता से जुड़े मामलों का त्वरित निस्तारण करें और प्रत्येक शिकायत पर संवेदनशीलता एवं गंभीरता के साथ कार्रवाई सुनिश्चित करें।
पुलिस प्रशासन का कहना है कि ऐसे नियमित और औचक निरीक्षणों का उद्देश्य थानों की कार्यप्रणाली को अधिक प्रभावी बनाना, लंबित मामलों का तेजी से निष्पादन करना और आम नागरिकों को बेहतर पुलिसिंग उपलब्ध कराना है।






