जमशेदपुर 30 जुलाई
भारत के महान उद्योगपति, प्रख्यात विमानन अग्रदूत और समाजसेवी जेआरडी टाटा की जयंती के अवसर पर बिस्तूपुर स्थित राजस्थान भवन में कॉफ़ेड्रेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट)की ओर से कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें याद किया गया। शहर के प्रमुख व्यापारियों एवं उद्यमियों और व्यापारी संगठनों से जुड़े लोगों ने जे र डी टाटा के चित्र पर माल्यार्पण और श्रद्धा सुमन अर्पित किए ।
कैट के राष्ट्रीय संयुक्त महामंत्री सुरेश सोंथालिया ने कहा
उनका जीवन इस बात का प्रमाण है कि उद्योग केवल आर्थिक विकास का माध्यम नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का सशक्त साधन भी हो सकता है।
डिस्ट्रीब्यूटर एसोसियन ने दिलीप गोयल ने कहा वे भारत के पहले लाइसेंस प्राप्त पायलट बने और 1932 में टाटा एयरलाइंस की स्थापना की, जो आगे चलकर एयर इंडिया के रूप में प्रसिद्ध हुई।
कृषि बाज़ार समिति के दीपक भालोटिया ने कहा उनके नेतृत्व में टाटा समूह ने इस्पात, ऑटोमोबाइल, रसायन, ऊर्जा, सूचना प्रौद्योगिकी और कई अन्य क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति की।
कैट के भरत वसानी ने कहा जेआरडी टाटा का मानना था कि किसी भी कंपनी की सफलता का वास्तविक उद्देश्य समाज का विकास और लोगों के जीवन की गुणवत्ता में सुधार होना चाहिए। एशिया के ट्रस्टी संतोष खैतान ने कहा उन्होंने कर्मचारियों के कल्याण, वैज्ञानिक अनुसंधान, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को विशेष महत्व दिया। यही कारण है कि टाटा समूह आज भी सामाजिक उत्तरदायित्व और नैतिक व्यावसायिक मूल्यों का प्रतीक माना जाता है।
कैट के किशोर गोलछा ने कहा उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए भारत सरकार ने वर्ष 1992 में उन्हें देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया। उनका व्यक्तित्व सादगी, ईमानदारी, अनुशासन और उत्कृष्ट नेतृत्व का अद्भुत उदाहरण था।
लघु उद्योग भारती के अध्यक्ष विनोद शर्मा ने कहा आज, जब भारत आत्मनिर्भरता, नवाचार और सतत विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है, तब जेआरडी टाटा के विचार पहले से अधिक प्रासंगिक दिखाई देते हैं।
चैम्बर के पूर्व उपाध्यक्ष आलोक चौधरी ने कहा उनकी जयंती हमें यह संकल्प लेने का अवसर देती है कि हम अपने कार्यों में गुणवत्ता, नैतिकता और समाज के प्रति उत्तरदायित्व को सर्वोच्च स्थान दें। यही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
कमानी सेंटर ट्रेड एसोशियासन के सचिव समीर मकानी ने टाटा को उद्धार पर्वती का बताया साथ ही कहा कि टाटा समूह ने ही देश को नमक दिया ।
इस अवसर पर सुधीर सिंह,सवार शर्मा ,बी न शर्मा, महेश सोंथालिया,पार्षद सत्यनारायण अग्रवाल, पवन शर्मा, आनंद चौधरी,निलेश वोरा, सुनील सोंथालिया, अरुण सोंथालिया,बिट्ठल अग्रवाल,नवीन श्रीवास्तव, शिव सुंदर अग्रवाल, पवन देबुका, शांतनु घोष, समीर मकानी, किशन संघी और बिमल गुप्ता सहित बड़ी संख्या में व्यापारी और उधमी उपस्थित थे ।





