इस बार भी विशेष अरघा व्यवस्था लागू रहेगी। मेले से पहले बुधवार को उपायुक्त ने सुविधा एवं व्यवस्था का जायजा लिया। विशेष अरघा से श्रद्धालुओं को जलार्पण में सहुलियत होगी।
राजकीय मेला के सफल, सुरक्षित और सुव्यवस्थित आयोजन को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है। इसी क्रम में उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया ने बाबा वैद्यनाथ मंदिर परिसर एवं मेला क्षेत्र का निरीक्षण कर तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए इस वर्ष भी विशेष अरघा व्यवस्था समय पर शुरू करने के निर्देश दिए।



