प्रेस विज्ञप्ति
महोत्सव के दौरान प्रातः महा श्रृंगार, नगर कीर्तन,महा आरती, ध्वज तोलन, ध्वज अभिवादन, सामूहिक जाप, श्री श्री गुरु पूजन, हवन-होम, भजन-कीर्तन तथा सायंकाल सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं भजन संध्या का आयोजन किया गया। हजारों श्रद्धालुओं ने गुरु चरणों में उपस्थित होकर गुरु कृपा का लाभ प्राप्त किया तथा महाप्रसाद ग्रहण किया।
इस अवसर पर आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं, स्वयंसेवकों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए समाज में शांति, सद्भाव, आध्यात्मिक जागरण एवं मानव कल्याण की मंगलकामना की।
जारीकर्ता:
भारतीय युगवशिष्ठ ब्रह्मानन्द संघ
ब्रह्मलोकधाम, कदमा, जमशेदपुर





