जमशेदपुर में नशा और हिंसा के खिलाफ गीता थिएटर चलाने जा रही अभियान, हर रविवार सजेगा किसी मोहल्ले नुक्कड़ नाटक का दरबार

प्रेस विज्ञप्ति (Press Release)

जमशेदपुर, 28 जुलाई 2026: लौहनगरी जमशेदपुर में बढ़ते नशापान (ब्राउन शुगर, शराब व अन्य नशीले पदार्थ), असामाजिक गतिविधियों, चापड़बाजी और लगातार बिगड़ते हिंसात्मक माहौल के खिलाफ ‘गीता थिएटर जमशेदपुर’ (ग्रेट इंडियन थिएटर एसोसिएशन) ने एक बड़े जन-आंदोलन का बिगुल फूंक जा रही है। इस क्रांतिकारी मुहिम के तहत नाट्य ट्रस्ट के सचिव सह नागरिक सुरक्षा (पूर्वी सिंहभूम) के सदस्य प्रेम कुमार दीक्षित के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने आज जिला उपायुक्त (DC) महोदय से मुलाकात के लिए जिला उपायुक्त कार्यालय पहूची।

आवेदन पत्र के जरिए नाट्य ट्रस्ट ने जिला उपायुक्त का ध्यान शहर की विभिन्न बस्तियों में फैल रही सामाजिक बुराइयों की ओर आकृष्ट कराया। नाट्य ट्रस्ट की ओर से बताया गया कि नशे के बढ़ते चलन के कारण युवाओं में चापड़बाजी और आपसी रंजिश में हत्या जैसी गंभीर आपराधिक घटनाएं बढ़ रही हैं, जिससे आम जनता, विशेषकर महिलाओं और बच्चों में असुरक्षा की भावना पैदा हो रही है। इस खौफ के माहौल को बदलने और नागरिकों में वैचारिक क्रांति लाने के उद्देश्य से गीता थिएटर पूरे शहर में व्यापक स्तर पर “मोहल्ला नुक्कड़ नाटक जन-जागरूकता अभियान” शुरू करने जा रही है, जिसका मुख्य संकल्प है— ” युवाओ को नशापान, हिंसात्मक महौल से निकलकर कलात्मक एवं पॉजिटिव वातावरण देना, नुक्कड नाटक के माध्यम से नशे और अपराध के दुष्परिणामों से अवगत करने की कोशिश करेंग।

जिला उपायुक्त को सौंपे गए पत्र में नाट्य ट्रस्ट ने इस अभियान को सुचारू रूप से चलाने के लिए प्रशासनिक अनुमति, परिवहन सहयोग, स्थानीय पुलिस का समन्वय और जिला प्रशासन के सांस्कृतिक/जन-जागरूकता कार्यक्रमों की सूची में गीता थिएटर का नाम शामिल करने की मांग की है। गीता थिएटर कला और अभिनय के माध्यम से सीधे जनता के बीच जाकर जन-संवाद स्थापित करेगी।
नाट्य ट्रस्ट गीता थिएटर की अध्यक्ष श्रीमती गीता कुमारी ने शहर के प्रबुद्ध नागरिकों, युवाओं और जागरूक समाजसेवियों से अपील की है कि वे इस अभियान का हिस्सा बनें। कोई भी नागरिक अपने इलाके या चौक-चौराहे पर इस जागरूकता नाटक का आयोजन करवाने के लिए संस्था के आधिकारिक नंबरों 7209441698 या 8092623310 पर संपर्क कर सकता है। साथ ही, समाज में इस सकारात्मक बदलाव को गति देने के लिए लोग स्वेच्छा से आर्थिक सहयोग देकर भी इस जमीनी आंदोलन को मजबूत बना सकते हैं। अभियान से जुड़े तमाम कार्यक्रमों की जानकारी सोशल मीडिया हैंडल @TheatreOfGita पर लगातार साझा की जाएगी।

मौके पर नाट्य ट्रस्ट गीता थिएटर से गीता कुमारी (अध्यक्ष), प्रेम दीक्षित (सचिव), अन्नत सरदार ( युवा अध्यक्ष) खुशी पाण्डेय, तमन्ना राव, गंगा मंडल, आयुष चौरसिया, ममता सिंह, आकाश, करण, सुरज, देवू आदि उपस्थित रहे।

—————————————————‐————

* संस्था का नाम: गीता थिएटर जमशेदपुर (ग्रेट इंडियन थिएटर एसोसिएशन)
* जारीकर्ता: गीता कुमारी (अध्यक्ष)
* संपर्क सूत्र: 7209441698, 8092623310
* अनुरोध: कृपया इस जन-सरोकार और सामाजिक सुधार से जुड़ी खबर को अपने प्रतिष्ठित समाचार पत्र/न्यूज़ पोर्टल में जनहित में प्रमुखता से स्थान देने की कृपा करें।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन आज परिवहन विभाग एवं टाटा मोटर्स लिमिटेड के मध्य इंस्टीट्यूट ऑफ ड्राइविंग, ट्रेनिंग एंड रिसर्च (IDTR), जमशेदपुर की स्थापना हेतु आयोजित मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग (MoU) हस्ताक्षर समारोह में हुए सम्मिलित