डी.बी.एम.एस. कदमा हाई स्कूल में इंटर-हाउस गणित क्विज प्रतियोगिता का आयोजन *

जमशेदपुर 28 जुलाई 2026*

डी.बी.एम.एस. कदमा हाई स्कूल के ‘कलाकृति’ सभागार में गणित विभाग द्वारा इंटर-हाउस मैथ क्विज प्रतियोगिता के फाइनल राउंड का आयोजन किया गया। यह प्रतियोगिता चार विभिन्न श्रेणियों में आयोजित की गई, जिनमें विद्यालय के कक्षा 3 से 10 तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

प्रतियोगिता को चार समूहों में विभाजित किया गया था:

ग्रुप ए: कक्षा 3 एवं 4

ग्रुप बी: कक्षा 5 एवं 6

ग्रुप सी: कक्षा 7 एवं 8

ग्रुप डी: कक्षा 9 एवं 10

इस क्विज प्रतियोगिता की प्रारंभिक चयन प्रक्रिया पूर्व में ही कई चरणों में संपन्न की जा चुकी थी। फाइनल राउंड कुल चार चरणों में अत्यंत रोचक एवं चुनौतीपूर्ण रहा, जिसमें विद्यार्थियों ने अपनी गणितीय समझ, तर्कशक्ति और त्वरित उत्तर देने की क्षमता का प्रदर्शन किया।

विजयी प्रतिभागी इस प्रकार रहे:

ग्रुप ए: एमेराल्ड हाउस के धैर्य अग्रवाल एवं इरफान खान

ग्रुप बी: सफायर हाउस के हिमांशु कुमार एवं सान्वी सिन्हा

ग्रुप सी : टोपाज हाउस के अर्णव सूर एवं आफान अख्तर

ग्रुप डी: एमेराल्ड हाउस के ओम कात्यान एवं आयुष कुमार

इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में गणित के प्रति रुचि जागृत करना, उनकी बौद्धिक क्षमता का आकलन करना तथा विषय को जीवनोपयोगी और आनंददायक बनाना था।

कार्यक्रम का सफल संचालन गणित विभाग के शिक्षक एवं शिक्षिकाओं द्वारा विभिन्न स्तरों पर किया गया। पूरी प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थियों में अत्यंत उत्साह, प्रतिस्पर्धा की भावना और टीमवर्क का अद्भुत समन्वय देखने को मिला।

इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन समिति की संयुक्त सचिव श्रीमती उषा मालिनी,संयुक्त कोषाध्यक्षा श्रीमती पी.एस.अरुणा,प्रधानाचार्या श्रीमती गुरप्रीत भामरा, उप-प्रधानाचार्या श्रीमती सुपर्णा राय एवं श्रीमती एस. शिरीन, गणित विषय की विभागाध्यक्षा श्रीमती नीलांजना चैटर्जी, शिक्षकगण एवं छात्रगण बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

कार्यक्रम न केवल ज्ञानवर्धक रहा बल्कि विद्यार्थियों के आत्मविश्वास एवं गणितीय क्षमता के विकास की दिशा में उपयोगी सिद्ध हुआ। अंततः यह आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन आज परिवहन विभाग एवं टाटा मोटर्स लिमिटेड के मध्य इंस्टीट्यूट ऑफ ड्राइविंग, ट्रेनिंग एंड रिसर्च (IDTR), जमशेदपुर की स्थापना हेतु आयोजित मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग (MoU) हस्ताक्षर समारोह में हुए सम्मिलित