नई दिल्ली : E20 पेट्रोल. नाम तो सुना ही होगा. बीते दिनों जंतर-मंतर पर हुए भूख हड़ताल, अनशन और ‘Gen-Z’ के आंदोलनों के बीच ये नाम चर्चा से बाहर हो गया था. लेकिन एक बार फिर से इथेनॉल ब्लेंडेड फ्यूल सुर्खियों में है. पहले कॉकरोच जनता पार्टी ने NEET पेपर लीक के मुद्दे पर सरकार को घेरा. जिसका नतीजा रहा कि, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा देना पड़ा. अब सोशल मीडिया पर एक नई ‘पार्टी’ उतर आई है. नाम है E20 जनता पार्टी. मांग सिर्फ एक है. देश के लोगों को E20 के साथ 100% शुद्ध पेट्रोल खरीदने का भी विकल्प मिलना चाहिए. मीम्स, तंज और सवालों के सहारे शुरू हुआ यह अभियान अब पेट्रोल पंप से लेकर सरकार की ईंधन नीति तक बहस छेड़ रहा है.






