अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के प्रबंध समिति की प्रथम बैठक संपन्न

प्रेस विज्ञप्ति
झारखंड प्रादेशिक अग्रवाल सम्मेलन एवं अखिल भारतीय अग्रवाल युवा सम्मेलन के पदाधिकारियों का हुआ शपथ ग्रहण
शामिल हुए पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता
मंटू अग्रवाल पूर्वी सिंहभूम जिला अग्रवाल सम्मेलन के नए अध्यक्ष मनोनीत

देशभर से 250 से अधिक राष्ट्रीय पदाधिकारी, उद्योगपति एवं समाजसेवी का हुआ जुटान, 51 वर्षों में पहली बार झारखंड के नेतृत्व में हुई राष्ट्रीय बैठक

जमशेदपुर, 25 जुलाई. अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के सत्र 2026-31 की प्रथम राष्ट्रीय प्रबंध समिति की बैठक आज होटल रमाडा, बिष्टुपुर, जमशेदपुर में पूर्वी सिंहभूम जिला अग्रवाल सम्मेलन के आतिथ्य में संपन्न हुई. देश के विभिन्न राज्यों से लगभग 250 राष्ट्रीय एवं प्रांतीय पदाधिकारी उत्तराखंड, राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली, महाराष्ट्र, कर्नाटक, ओडिशा, छत्तीसगढ़, पंजाब, उत्तर प्रदेश एवं झारखंड सहित देश के अनेक राज्यों के राष्ट्रीय पदाधिकारी, प्रांतीय अध्यक्ष, महामंत्री एवं संगठन के वरिष्ठ प्रतिनिधि इस बैठक में सहभागी बने।

कार्यक्रम का शुभारंभ आज दोपहर भगवान श्री जगन्नाथ जी के महाप्रसाद के आयोजन से हुआ, जिसमें सभी ने महाप्रसाद का आनंदपूर्वक ग्रहण किया
. सायं 4:00 बजे राष्ट्रीय प्रबंध कार्यसमिति की बैठक आयोजित हुई और तत्पश्चात नव-मनोनीत राष्ट्रीय एवं प्रांतीय पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हुआ.
रात्रि 7बजे से गज़ल संध्या एवं स्नेह मिलन का आयोजन का सभी ने लुफ़्त उठाया.

झारखंड प्रादेशिक अग्रवाल सम्मेलन एवं अखिल भारतीय अग्रवाल युवा सम्मेलन के पदाधिकारियों का हुआ शपथ ग्रहण समारोह
झारखंड प्रादेशिक अग्रवाल सम्मेलन के प्रदेशाध्यक्ष संदीप मुरारका, महामंत्री अभिषेक अग्रवाल गोल्डी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष कमल किशोर अग्रवाल और शिव सराफ,अखिल भारतीय अग्रवाल युवा सम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नंदलाल अग्रवाल, दीपक जाजोदिया एवं संजीव कुमार अग्रवाल (राष्ट्रीय महामंत्री), राहुल जैन (राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष), अभिष्ट गोयल (राष्ट्रीय संरक्षक), पुनीत जैन (राष्ट्रीय सलाहकार), रोहित अग्रवाल (राष्ट्रीय मंत्री, जमशेदपुर) का शपथ ग्रहण सम्पन्न हुआ.
इस अवसर पर मंटू अग्रवाल को पूर्वी सिंहभूम जिला अग्रवाल सम्मेलन का अध्यक्ष मनोनीत किया गया .
पंचायत, नगरपालिका से लेकर नगर निगम, विधानसभा से लेकर लोकसभा और राज्यसभा तक—हर लोकतांत्रिक संस्था में अग्रवाल समाज का प्रभावी प्रतिनिधित्व होना चाहिए- बन्ना गुप्ता

अपने संबोधन में पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने सभी नवमनोनित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक जमशेदपुर में आयोजित करने के लिए राष्ट्रीय नेतृत्व समेत आयोजन समिति का आभार जताया. उन्होंने राष्ट्रीय अध्य्क्ष बसंत मित्तल झारखंड की मिट्टी के सपूत हैं। झारखंड की इस पावन धरती से निकलकर उन्होंने अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के सर्वोच्च दायित्व को सुशोभित किया है। यह केवल उनका नहीं, बल्कि पूरे झारखंड का गौरव है। उन्होंने कहा की सेवा हमारे संस्कार हैं और सेवा होती रहनी चाहिए, लेकिन केवल सेवा ही पर्याप्त नहीं है। यदि समाज को सशक्त बनाना है तो हमें स्वयं भी सशक्त बनना होगा विशेषकर राजनीतिक, सामाजिक और प्रशासनिक दृष्टि से। उन्होंने कहा कि जब भी कोई अग्रवाल राजनीति में आता है, उसे अपना संघर्ष अकेले करना पड़ता है। मैं यह नहीं कहता कि अग्रवाल समाज किसी एक राजनीतिक दल से जुड़ जाए। बल्कि मेरा स्पष्ट मत है कि हमें किसी एक दल तक सीमित नहीं रहना चाहिए। देश में जितने भी राष्ट्रीय, क्षेत्रीय और स्थानीय राजनीतिक दल हैं, हर दल में हमारे समाज का सक्षम प्रतिनिधित्व होना चाहिए, और केवल सदस्य नहीं बल्कि उस दल के निर्णय लेने वाले शीर्ष नेतृत्व में उसका स्थान होना चाहिए तभी समाज की वास्तविक शक्ति बढ़ेगी। नगरपालिका से लेकर नगर निगम, विधानसभा से लेकर लोकसभा और राज्यसभा तक—हर लोकतांत्रिक संस्था में अग्रवाल समाज का प्रभावी प्रतिनिधित्व होना चाहिए।

यह राष्ट्रीय आयोजन अग्र समाज के संगठनात्मक इतिहास में एक महत्वपूर्ण पड़ाव माना जा रहा है. दो दिनों तक चलने वाली इस बैठक में संगठन की भावी दिशा, सेवा गतिविधियों के विस्तार, युवा एवं महिला इकाईयों की भूमिका तथा आगामी राष्ट्रीय कार्यक्रमों को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए जा रहे है
कल रविवार 26 जुलाई को राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक होगी
26 जुलाई को प्रातः 8:00 बजे श्री टाटानगर गौशाला स्थित श्री अग्रसेन ज्ञान मंदिर में माल्यार्पण एवं तुलादान कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा साथ ही दिनभर राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक होगी, जिसमें संगठन के विस्तार, सेवा परियोजनाओं, आगामी राष्ट्रीय कार्यक्रमों तथा सामाजिक सरोकारों से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर व्यापक विचार-विमर्श कर भविष्य की कार्ययोजना तय की जाएगी.

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई