केन्द्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे के बाद अनिश्चितकालीन शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ, देशभर के विद्यार्थियों एवं नागरिकों को आम आदमी पार्टी की बधाई और शुभकामनाएँ.

** प्रेस विज्ञप्ति **

25 जुलाई; जमशेदपुर झारखंड

आम आदमी पार्टी, पूर्वी सिंहभूम, झारखंड द्वारा विद्यार्थियों के समर्थन हेतु जिला अध्यक्ष श्री अभिषेक कुमार जी के नेतृत्व में आयोजित अनिश्चितकालीन शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन आज सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
इस अवसर पर आम आदमी पार्टी, पूर्वी सिंहभूम ने देशभर के उन सभी छात्र-छात्राओं, युवा साथियों, अभिभावकों, शिक्षकों एवं जागरूक नागरिकों का हृदय से आभार व्यक्त किया, जिन्होंने शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता, निष्पक्षता एवं विद्यार्थियों के अधिकारों की रक्षा के लिए इस लोकतांत्रिक आंदोलन का समर्थन किया।

पार्टी का कहना है कि शिक्षा मंत्री के इस्तीफे के बाद आंदोलन के प्रमुख उद्देश्य की पूर्ति होने के मद्देनज़र यह अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन समाप्त किया गया है।
आम आदमी पार्टी का मानना है कि लोकतांत्रिक और शांतिपूर्ण जनआंदोलन जनता की आवाज़ को सशक्त बनाने का प्रभावी माध्यम है। यह आंदोलन पूरी तरह शांतिपूर्ण एवं संविधानसम्मत तरीके से संचालित किया गया तथा प्रशासन द्वारा निर्धारित सभी नियमों और निर्देशों का पालन किया गया।

आम आदमी पार्टी, पूर्वी सिंहभूम, झारखंड देशभर के सभी विद्यार्थियों, युवाओं एवं नागरिकों को इस जनभागीदारी के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ एवं धन्यवाद देती है। पार्टी आशा करती है कि भविष्य में भी शिक्षा व्यवस्था को अधिक पारदर्शी, निष्पक्ष एवं छात्रहितैषी बनाने की दिशा में सार्थक कदम उठाए जाएंगे।
आम आदमी पार्टी सदैव विद्यार्थियों, युवाओं और आम जनता के अधिकारों की रक्षा तथा जनहित के मुद्दों पर लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण तरीके से संघर्ष करती रहेगी।

अभिवादनकर्ता
जिला कमेटी
आम आदमी पार्टी, पूर्वी सिंहभूम, झारखंड
मो.: 9155678356
ईमेल: abhishekkumar.aap@gmail.com

Leave a Comment