प्रेस विज्ञप्ति / PRESS RELEASE
तारीख: 25 जुलाई 2026
झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रदेश प्रवक्ता प्रताप कुमार यादव ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए इसे देश के युवाओं, छात्रो का संघर्ष और सत्य की ऐतिहासिक जीत करार दिया है।
प्रताप कुमार यादव ने कहा कि केंद्र की अहंकार में डूबी निरंकुश सरकार को आखिरकार देश के जागरूक और एकजुट छात्रों (Gen Z) के आक्रोश के आगे घुटने टेकने पड़े। ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम और देशभर में युवाओं द्वारा चलाए गए अभूतपूर्व आंदोलन ने यह साबित कर दिया है कि जब देश का युवा जागता है, तो बड़े से बड़ा सत्ता का अहंकार चूर-चूर हो जाता है।
कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता सह नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गांधी जी लगातार देश के युवाओं, Gen Z छात्रों और अभ्यर्थियों की आवाज बनकर सड़क से संसद तक लड़ रहे थे। राहुल गांधी जी के नेतृत्व में ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम ने देश के हर उस युवा को एक मंच दिया जिसके भविष्य के साथ केंद्र सरकार और परीक्षा माफियाओं ने खिलवाड़ किया था। यह इस्तीफा उसी निरंतर संघर्ष का परिणाम है।
प्रताप कुमार यादव ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा:
“हम देश के सभी युवा Gen Z छात्रों, संघर्षरत अभ्यर्थियों और छात्र संगठनों को इस बड़ी जीत पर बधाई देते हैं। यह इस्तीफा केवल एक मंत्री का हटना भर नहीं है, बल्कि यह देश के करोड़ों छात्रों के साहस और संघर्ष की जीत है।”
उन्होंने चेतावनी देते हुए आगे कहा:-
“यह अहंकार से भरी निरंकुश सरकार अगर आगे भी देश के छात्रों, युवाओं या आम जनता के भविष्य के साथ कोई खिलवाड़ या गलत नीति लागू करेगी, तो कांग्रेस पार्टी और देश की युवा शक्ति इसी तरह उसे मुंहतोड़ जवाब देगी और हर मोड़ पर सबक सिखाने का काम करेगी।”
प्रताप कुमार यादव
प्रदेश प्रवक्ता
झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी ।






