न्यू सीतारामडेरा, जमशेदपुर में भव्य एवं श्रद्धापूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा

परमाराध्या जगज्जननी श्रीश्रीबड़माँ का 133वाँ जन्मोत्सव
दिनांक: 2 अगस्त 2026
स्थान: आदिवासी एसोसिएशन हॉल, न्यू सीतारामडेरा, जमशेदपुर

2 अगस्त 2026 को श्रीश्रीबड़माँ के पावन 133वें जन्मोत्सव के अवसर पर आदिवासी एसोसिएशन हॉल, कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 11:00 बजे दीप प्रज्वलन एवं समवेत प्रार्थना के साथ होगा। इसके पश्चात धर्मग्रंथों का पाठ एवं संगीतांजलि प्रस्तुत की जाएगी।

दोपहर 12:30 बजे धर्मसभा आयोजित की जाएगी, जिसमें “दिशा पत्र कार्य DP Works” विषय पर विस्तृत चर्चा की जाएगी। इसके उपरांत जमशेदपुर यूथ बैंड द्वारा भक्तिमय एवं प्रेरणादायक प्रस्तुतियाँ दी जाएँगी।

संध्या 4:00 बजे चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी, जिसमें प्रतिभागी उत्साहपूर्वक भाग लेंगे। इसके बाद निर्णायकों द्वारा विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए जाएँगे। संध्या 6:13 बजे संध्याकालीन विनती प्रार्थना एवं धर्मग्रंथों के पाठ के साथ उत्सव के समापन की घोषणा की जाएगी।

उत्सव के दौरान दोपहर 1:30 बजे से प्रसाद वितरण प्रारंभ होगा। साथ ही, शाम 6:00 बजे तक ऑनलाइन इष्टभृति जमा करने की सुविधा उपलब्ध रहेगी। दीक्षा एवं दीक्षा-पत्र संबंधी कार्य पूरे दिन चलते रहेंगे।

इस प्रकार, संपूर्ण कार्यक्रम श्रद्धा, अनुशासन एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न होगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं भक्तों की सहभागिता रहेगी। इससे यह आयोजन अत्यंत गरिमामय एवं सफल बनेगा।

अतः सभी भक्जनों को यह जानकारी दी जा रही है की 31 जुलाई 2026, शुक्रवार को सत्संग आश्रम एवं देश विदेश में स्थित विभिन्न सत्संग विहार, केन्द्रों में उनका जन्म दिवस पालन किया जाएगा।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई