भारतीय विदेश सेवा के अधिकारियों का जमशेदपुर आगमन, जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने किया आत्मीय स्वागत

जिला जनसंपर्क कार्यालय, पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर
प्रेस विज्ञप्ति 459/2026
08 जुलाई 2026

भारतीय विदेश सेवा के अधिकारियों का जमशेदपुर आगमन, जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने किया आत्मीय स्वागत

मिड कैरियर ट्रेनिंग प्रोग्राम (MCP-II) के तहत झारखंड परिदर्शन पर पहुंचे आईएफएस अधिकारियों को जिले की औद्योगिक, प्रशासनिक एवं विकासात्मक विशेषताओं से कराया गया अवगत

भारतीय विदेश सेवा (IFS) के 2010 बैच के अधिकारी श्री सुशील प्रसाद तथा मो. शाहिद आलम मिड कैरियर ट्रेनिंग प्रोग्राम (MCP-II) के अंतर्गत झारखंड राज्य भ्रमण के क्रम में बुधवार को जमशेदपुर पहुंचे। जमशेदपुर परिसदन में जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त श्री राजीव रंजन एवं वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ. एहतेशाम वकारिब ने दोनों अधिकारियों का पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र भेंट कर आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर अधिकारियों के बीच सौहार्दपूर्ण संवाद हुआ तथा जिले के प्रशासनिक एवं विकासात्मक परिदृश्य पर विस्तृत चर्चा की गई।


इस अवसर पर उपायुक्त श्री राजीव रंजन ने दोनों आईएफएस अधिकारियों को पूर्वी सिंहभूम जिले की भौगोलिक स्थिति, प्रशासनिक संरचना, प्राकृतिक एवं सांस्कृतिक विशेषताओं तथा जमशेदपुर की देश की अग्रणी औद्योगिक नगरी के रूप में स्थापित पहचान से अवगत कराया। साथ ही जिले में संचालित प्रमुख विकास योजनाओं, औद्योगिक प्रगति, एवं सुशासन की दिशा में जिला प्रशासन द्वारा किए जा रहे नवाचारों की भी विस्तृत जानकारी साझा की। दोनों अधिकारियों ने जिले की उपलब्धियों एवं प्रशासनिक कार्यप्रणाली की सराहना करते हुए इसे ज्ञानवर्धक अनुभव बताया।

#Team PRD (East Singhbhum)

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई