मेन हेड…………..
मानगो जनसुविधा समिति गठित, पप्पू सिंह संयोजक बने
सब हेड……………
पिंटू सिंह मानगो मंडल तो विकास साहनी उलीडीह मंडल के संयोजक बनाए गए
क्रासर…………………..
जनसुविधा समिति में सदस्यों की संख्या 12 रखी गई है
जमशेदपुर। जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय की स्वीकृति के उपरांत मानगो नगर निगम क्षेत्र में नागरिकों से संपर्क करने, उनकी समस्याओं का समाधान करने तथा क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों की देखरेख करने के उद्देश्य से मानगो जनसुविधा समिति का गठन किया गया है। यह जानकारी विधायक सरयू राय के जनसुविधा प्रतिनिधि मुकुल मिश्रा ने एक प्रेस विज्ञप्ति में दी।

मुकुल मिश्रा ने बताया कि मानगो जनसुविधा समिति के संयोजक पप्पू सिंह बनाए गए हैं जबकि सदस्य के रुप में कुलविंदर सिंह पन्नू, निर्मल सिंह, संतोष भगत, संदीप शर्मा, टुनटुन सिंह, प्रेम सक्सेना, कन्हैया ओझा, संतोष चौहान, संजीव मुखर्जी, ममता सिंह, मो. मुश्ताक अहमद और शिरिन अख्तर को जिम्मेदारी दी गई है।
मुकुल मिश्रा के अनुसार, पिंटू सिंह को मानगो मंडल का संयोजक बनाया गया है जबकि विकास साहनी को उलीडीह मंडल का संयोजक बनाया गया है।






