टाटानगर रेल सिविल डिफेंस टीम द्वारा इलैक्ट्रीक लोको पायलट ट्रेनिग सेन्टर और मल्टी डिसीप्लिनरी डिविजनल ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट में प्रशिक्षणार्थियों को वर्षा के मौसम में ब्रजपात,और सर्पदंश अधिसूचित आपदा में वचाव राहत कार्य सुरक्षा का प्रशिक्षण दी गई ।
एक दिवसीय आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण के दौरान सिविल डिफेंस इंस्पेक्टर संतोष कुमार ने पावर पॉइंट, टेली फिल्म के माध्यम वज्रपात होने पर सुरक्षा के 30-30 नियम पर प्रकाश डाली, वज्रपात के दौरान सुरक्षात्मक कदम पक्के मकान इमारत में चले जाएं, ट्रेन, बस कार में यात्रा कर रहे हो तो खिड़की बंद कर ले, ऊंचे पेड़ टावर, बिजली खंभे के नीचे ना छुपे,खुले मैदान या सड़क पर हो तो सर को दोनों हाथ के बीच छुपा कर उकड़ू,मुर्गा बनाकर बैठ कर अपने जीवन की रक्षा कर सकते है को प्रशिक्षित किया ।

वज्रपात के दौरान बिजली उपकरणों से दूर रहें,मोबाइल फोन का उपयोग न करें, पानी से बच्चे, स्नान न करें, लोहे, धातु की खिड़की से दूर रहने की ज्ञान दिया । जहरीले और विषहिन सर्प के पहचान,सर्पदंश के दौरान प्रवंधन, प्राथमिक चिकित्सा की प्रशिक्षण पावर प्वाइंट से दी गई ।
डेमोंस्ट्रेटर शंकर कुमार प्रसाद अनिल कुमार सिंह के द्वारा सीपीआर फायर एक्सटिंग्विशर प्रयोग के पास रुल मांक ड्रिल कर प्रशिक्षित किया गया ।
इलैक्ट्रीक लोकों पायलट प्रशिक्षण केन्द्र में आरआर बी राँची रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड और फ्रेसर कुल 84 लोको पायलट उपस्थित रहे,एमडीडीटीआई में विभिन्न विभागो कैरेज, ऑपरेटिग, लोकों सेड से कुल 65 रेलकर्मीयो को प्रशिक्षण दी गई । एमटीडीटीआई के प्राचार्य पी रवि किरण ने सिविल डिफेंस टीम के प्रशिक्षण में मौसम अनुरूप चुनिंदा विषयों,आपदाओं पर प्रशिक्षण देने की प्रशंसा किया । कार्यक्रम के अंत में सेफ्टी काउंसलर कृष्ण मोहन प्रसाद ने धन्यवाद ज्ञापन किया






