मानव विकास स्कूल के बच्चों ने मनाया वन महोत्सव लिया पर्यावरण सरंक्षण का संकल्प

मानव विकास स्कूल के बच्चों ने मनाया वन महोत्सव लिया पर्यावरण सरंक्षण का संकल्प

जमशेदपुर- दिनांक 6 7.2026 दिन सोमवार को मानव विकास स्कूल (Manav Vikas School) गरुड़बसा, टेल्को (TELCO), जमशेदपुर, विद्यालय में वन महोत्सव का आयोजन किया गया | विद्यालय के अध्यक्ष महोदया रोमा मैम प्रधानाध्यापिका सुनीता मैम, अभिभावक और अतिथि के रूप में महाराज कर्मकार,समस्त शिक्षकगण और सभी बच्चों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया | कार्यक्रम की अवधि एक घंटा थी | बच्चों का अंग्रेजी भाषण और हिंदी भाषण, हिंदी कविता और अंग्रेजी कविता, छोटे बच्चों का नाटक मंचन अत्यंत सराहनीय रहा

अंत में अभिभावक और बच्चों द्वारा पौधा रोपण कर वन महोत्सव को सफल बनाया गया। सभी ने संकल्प लिया कि जो पौधे लगाए हैं, वे उनकी देखभाल करेंगे, पर्यावरण के प्रति लोगों को जागरूक करेंगे और पर्यावरण सुधार के उपायों को अपने जीवन में क्रियान्वित करेंगे।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई