SIR-2026 की समीक्षा बैठक में जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने डिजिटाइजेशन एवं गणना प्रपत्र वितरण में तेजी लाने पर दिया बल

जिला जनसंपर्क कार्यालय, पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर
प्रेस विज्ञप्ति 447/2026
06 जुलाई 2026

SIR-2026 की समीक्षा बैठक में जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने डिजिटाइजेशन एवं गणना प्रपत्र वितरण में तेजी लाने पर दिया बल

मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 अभियान की प्रगति की समीक्षा को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह- उपायुक्त श्री राजीव रंजन की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी (ERO), उप निर्वाचन पदाधिकारी, सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी (AERO) एवं संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक में जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि गणना प्रपत्रों के वितरण एवं डिजिटाइजेशन कार्य में और तेजी लाई जाए, ताकि निर्धारित समय-सीमा के भीतर सभी कार्यों का निष्पादन सुनिश्चित किया जा सके। उन्होंने निर्देश दिया कि जिन विधानसभा क्षेत्रों एवं बूथों पर प्रगति अपेक्षाकृत कम है, वहां विशेष फोकस करते हुए कार्य में गति लाई जाए।

समीक्षा के दौरान पाया गया कि गुड़ाबांदा, जुगसलाई, जेएनएसी, पटमदा तथा जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के डिजिटाइजेशन में प्रगति अपेक्षाकृत कम है। इस पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने संबंधित ERO एवं AERO को स्वयं बीएलओ से नियमित संवाद स्थापित कर कार्यों की सतत मॉनिटरिंग करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के सबसे कम प्रगति वाले 20-20 बूथों की पहचान कर वहां विशेष निगरानी रखी जाए। संबंधित AERO इन बूथों पर कार्यरत बीएलओ के कार्यों की नियमित समीक्षा करें तथा प्रतिदिन प्रगति सुनिश्चित करें। जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि ASDD (Absent, Shifted, Dead, Duplicate) श्रेणी से संबंधित सभी प्रविष्टियों का डिजिटाइजेशन तत्काल पूरा किया जाए, ताकि पुनरीक्षण कार्य में किसी प्रकार की देरी न हो। बैठक में सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप कार्य करते हुए एसआईआर-2026 अभियान को समयबद्ध एवं सफलतापूर्वक पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।

#Team PRD (East Singhbhum)

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई