भारत स्काउट एंड गाइड, पूर्वी सिंहभूम जिला मुख्यालय के एक प्रतिनिधिमंडल ने जिला संगठन आयुक्त नरेश कुमार के नेतृत्व में आज जमशेदपुर स्थित जिला शिक्षा विभाग कार्यालय में निवर्तमान जिला शिक्षा पदाधिकारी मनोज कुमार एवं नव नियुक्त जिला शिक्षा पदाधिकारी निशु कुमारी से शिष्टाचार भेंट की

प्रेस विज्ञप्ति

जमशेदपुर, 28 जून 2026

भारत स्काउट एंड गाइड, पूर्वी सिंहभूम जिला मुख्यालय के एक प्रतिनिधिमंडल ने जिला संगठन आयुक्त नरेश कुमार के नेतृत्व में आज जमशेदपुर स्थित जिला शिक्षा विभाग कार्यालय में निवर्तमान जिला शिक्षा पदाधिकारी मनोज कुमार एवं नव नियुक्त जिला शिक्षा पदाधिकारी निशु कुमारी से शिष्टाचार भेंट की।

इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल ने दोनों पदाधिकारियों को गुलदस्ता भेंट कर एवं स्काउट स्कार्फ पहनाकर सम्मानित किया।

भेंट के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने नव नियुक्त जिला शिक्षा पदाधिकारी निशु कुमारी को पूर्वी सिंहभूम जिले में स्काउटिंग-गाइडिंग के माध्यम से संचालित विभिन्न गतिविधियों एवं कार्यक्रमों से अवगत कराया, जिसे उन्होंने ध्यानपूर्वक सुना।

वहीं निवर्तमान जिला शिक्षा पदाधिकारी मनोज कुमार के कार्यकाल में जिला में स्काउटिंग-गाइडिंग के विकास एवं विस्तार में दिए गए सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया गया। साथ ही नव नियुक्त जिला शिक्षा पदाधिकारी निशु कुमारी से संस्था की गतिविधियों में पूर्ण सहयोग का आग्रह किया गया।

मौके पर उपस्थित नव नियुक्त जिला शिक्षा पदाधिकारी निशु कुमारी ने जिले में स्काउट एंड गाइड के समुचित विकास के लिए भरपूर सहयोग का आश्वासन दिया।

इस प्रतिनिधिमंडल में निम्नलिखित पदाधिकारी उपस्थित थे:
1. नरेश कुमार – जिला संगठन आयुक्त
2. मानस रंजन पात्र – सहायक आयुक्त (रोवर)
3. शिवाजी सिंह – मुख्यालय आयुक्त
4. डॉ. मिथिलेश कुमार – जिला आयुक्त (रोवर)
5. उदित नारायण – सहायक आयुक्त (स्काउट)
6. कृष्णा टुडू – स्काउट मास्टर
7. अजय कुमार – जिला स्काउटर प्रतिनिधि
8. श्याम शर्मा – जिला आयुक्त ( कब्स )

भवदीय
नरेश कुमार
जिला संगठन आयुक्त
भारत स्काउट एंड गाइड, पूर्वी सिंहभूम

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

समाहरणालय में आयोजित जन शिकायत निवारण दिवस में उप विकास आयुक्त ने नागरिकों की समस्याएं एवं सुझावों को सुना, प्राप्त आवेदनों पर समयबद्ध कार्रवाई हेतु संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को किया गया निर्देशित