सामाजिक संस्था यात्रा के 6वे वर्षगांठ पर चेशायर होम में भोजन वितरण कर बच्चों संग खुशियां बाटी गई

सामाजिक संस्था यात्रा के 6वे वर्षगांठ पर चेशायर होम में भोजन वितरण कर बच्चों संग खुशियां बाटी गई

जमशेदपुर/ आज सामाजिक संस्था “यात्रा (एक नई जीवन की शुरुआत)” के 6वें स्थापना दिवस के पावन अवसर पर संस्था की अध्यक्ष श्रीमती रीना सिंह जी के नेतृत्व में संस्था के सदस्यों द्वारा आर. पी. पटेल चेशायर होम में भोजन वितरण कर जरूरतमंदों के बीच खुशियां बांटी गईं। इस सेवा कार्य का उद्देश्य केवल भोजन वितरित करना नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति तक अपनत्व, संवेदना और मानवता का संदेश पहुंचाना था। संस्था का विश्वास है कि किसी के चेहरे पर मुस्कान लाने से बड़ा कोई पुण्य नहीं। इस अवसर पर श्रीमती चंदा सिंह राजपूत, चिंटू सिंह राजपूत, समरजीत सिंह, रिंकी अग्रहरी, रेखा सिंह, रंजीत गुप्ता, जगतार सिंह गिल सहित संस्था के अनेक सम्मानित सदस्य उपस्थित रहे और सभी ने सेवा कार्य में बढ़-चढ़कर अपनी सहभागिता निभाई। यात्रा परिवार अपने स्थापना दिवस पर यह संकल्प दोहराता है कि समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक सेवा, सहयोग और मानवता की भावना को निरंतर पहुंचाता रहेगा। “सेवा का सफर यूँ ही चलता रहे, हर चेहरे पर मुस्कान खिलती रहे।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

समाहरणालय में आयोजित जन शिकायत निवारण दिवस में उप विकास आयुक्त ने नागरिकों की समस्याएं एवं सुझावों को सुना, प्राप्त आवेदनों पर समयबद्ध कार्रवाई हेतु संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को किया गया निर्देशित