बहरागोड़ा:-सरगछिड़ा गांव में शोक संतप्त परिवार से मिले JLKM नेता, हरसंभव सहयोग का दिया भरोसा…….
*बहरागोड़ा:* बहरागोड़ा प्रखंड अंतर्गत सरगछिड़ा गांव में प्रखंड अध्यक्ष के छोटे भाई *सरजु माण्डी* के आकस्मिक निधन से पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है। घटना की जानकारी मिलते ही झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) के नेता गांव पहुंचे और दिवंगत के परिजनों से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की।इस दौरान उन्होंने शोकाकुल परिवार को सांत्वना देते हुए कहा कि इस कठिन समय में वे और उनकी पार्टी परिवार के साथ पूरी मजबूती से खड़ी है। उन्होंने परिजनों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने का भरोसा भी दिया।परिवार को प्रशासनिक सहायता दिलाने के उद्देश्य से संबंधित नेता ने प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) एवं स्थानीय थाना प्रभारी से दूरभाष पर बातचीत कर आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराने का आग्रह किया। साथ ही उन्होंने अधिकारियों से सरकारी प्रावधानों के तहत पीड़ित परिवार को मिलने वाली सभी सुविधाएं समय पर सुनिश्चित करने की अपील की।उन्होंने कहा कि झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) का प्रत्येक कार्यकर्ता के दुःख की इस घड़ी में परिवार के साथ खड़ा है और आगे भी हरसंभव सहयोग करता रहेगा।

अंत में दिवंगत *सरजु माण्डी* को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई तथा शोकाकुल परिवार को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की गई। मौके पर जेएलकेएम पार्टी के जिला अध्यक्ष तपन महतो, कोल्हान महामंत्री कलन महतो, प्रखण्ड अध्यक्ष कुनाराम माण्डी,जिला सचिव राजु महतो एवं अन्य उपस्थित थे।






