नगर आयुक्त ने विकास योजनाओं, राजस्व संग्रहण एवं प्रशासनिक कार्यों की समीक्षा की

प्रेस विज्ञप्ति

नगर आयुक्त ने विकास योजनाओं, राजस्व संग्रहण एवं प्रशासनिक कार्यों की समीक्षा की

आज नगर आयुक्त Yogendra Prasad की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में उप नगर आयुक्त Krishn Kumar, विशेष पदाधिकारी, लेखा पदाधिकारी, नगर प्रबंधक, सहायक अभियंता एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।

बैठक में नगर क्षेत्र में संचालित विभिन्न विकासात्मक योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। नगर आयुक्त ने प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, सड़क एवं नाली निर्माण, पेयजल आपूर्ति, स्ट्रीट लाइट व्यवस्था तथा अन्य आधारभूत संरचना विकास कार्यों की अद्यतन स्थिति की जानकारी प्राप्त की तथा सभी योजनाओं को निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण करने का निर्देश दिया।

बैठक के दौरान राजस्व संग्रहण की भी विस्तृत समीक्षा की गई। जल उपयोगिता शुल्क, ट्रेड लाइसेंस शुल्क एवं अन्य राजस्व मदों में संग्रहण की स्थिति पर चर्चा करते हुए नगर आयुक्त ने राजस्व वसूली में तेजी लाने तथा निर्धारित लक्ष्यों की प्राप्ति हेतु विशेष अभियान चलाने का निर्देश दिया। उन्होंने राजस्व बकायेदारों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करने तथा राजस्व संग्रहण को और अधिक प्रभावी बनाने पर बल दिया।

समीक्षा बैठक में सूचना का अधिकार (RTI) अधिनियम के अंतर्गत प्राप्त आवेदनों के निस्तारण की स्थिति की भी समीक्षा की गई। नगर आयुक्त ने सभी संबंधित अधिकारियों को आरटीआई आवेदनों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश देते हुए कहा कि निर्धारित समय-सीमा के भीतर आवेदकों को आवश्यक सूचनाएं उपलब्ध कराई जाएं तथा किसी भी स्तर पर अनावश्यक विलंब न हो। उन्होंने अभिलेखों के समुचित संधारण एवं अद्यतन रखने पर भी विशेष बल दिया।

नगर आयुक्त ने सभी शाखा प्रभारियों को विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, जन शिकायतों के त्वरित निष्पादन तथा नागरिक सुविधाओं के बेहतर संचालन हेतु समन्वित रूप से कार्य करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि नगर प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता नागरिकों को बेहतर आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना तथा शहर के समग्र एवं सतत विकास को सुनिश्चित करना है।

बैठक में विभिन्न शाखाओं के पदाधिकारियों द्वारा अपने-अपने विभागों की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की गई तथा आगामी कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गई।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

समाहरणालय में आयोजित जन शिकायत निवारण दिवस में उप विकास आयुक्त ने नागरिकों की समस्याएं एवं सुझावों को सुना, प्राप्त आवेदनों पर समयबद्ध कार्रवाई हेतु संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को किया गया निर्देशित