प्रेस विज्ञप्ति
एचआईवी/एड्स जागरूकता साइकिल रैली के सफल आयोजन हेतु झारखंड राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष श्री कुमार गौरव का जमशेदपुर आगमन, जिला परिषद सदस्य डॉ. परितोष सिंह के नेतृत्व में हुआ भव्य स्वागत
जमशेदपुर, 04 जुलाई 2026।
झारखंड राज्य युवा आयोग द्वारा युवाओं में एचआईवी/एड्स के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से रविवार, 05 जुलाई 2026 को जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, जमशेदपुर से 22 किलोमीटर साइकिल रैली का आयोजन किया जा रहा है।
इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम के सफल आयोजन एवं तैयारियों का जायजा लेने के लिए झारखंड राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष श्री कुमार गौरव का जमशेदपुर आगमन हुआ। उनके आगमन पर पूर्वी सिंहभूम जिला परिषद सदस्य डॉ. परितोष सिंह एवं संजीव श्रीवास्तव के नेतृत्व में पवन तिवारी, संजीव रंजन, प्रशांत चौधरी, विजय कुमार, सोनू तिवारी एवं रोहित पाल,फ़ैज़ अली सहित कार्यकर्ताओं ने पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र भेंट कर उनका भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया।
इस अवसर पर डॉ. परितोष सिंह ने कहा कि यह साइकिल रैली केवल एक खेल आयोजन नहीं, बल्कि युवाओं में एचआईवी/एड्स जागरूकता, स्वास्थ्य, फिटनेस एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने का एक महत्वपूर्ण अभियान है। उन्होंने जिले के युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर इस जनजागरूकता अभियान को सफल बनाने की अपील की।

झारखंड राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष श्री कुमार गौरव ने बताया कि साइकिल रैली का मार्ग जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स से आदित्यपुर टोल ब्रिज होते हुए पुनः जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स तक निर्धारित किया गया है। प्रतियोगिता में 18 से 40 वर्ष आयु वर्ग के पुरुष एवं महिला प्रतिभागियों के लिए अलग-अलग नकद पुरस्कार निर्धारित किए गए हैं। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले को ₹11,000, द्वितीय स्थान पर ₹9,000 तथा तृतीय स्थान पर ₹5,000 की पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी। सभी प्रतिभागियों को सहभागिता प्रमाण-पत्र भी प्रदान किया जाएगा।
आयोग ने इच्छुक प्रतिभागियों से अपील की है कि वे पोस्टर पर दिए गए QR कोड के माध्यम से समय रहते अपना पंजीकरण सुनिश्चित करें तथा अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर इस जन-जागरूकता अभियान को सफल बनाएं।
अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें: 7764927719






