सबर समुदाय के दो मेधावी विद्यार्थियों को सोशल वर्कर सोमाय टुडू ने विद्या निकेतन, हल्दीपोखर में कराया नामांकन, हर महीने छात्रावास व स्कूल फीस खर्च का उठायेंगे खर्च, सबर बच्चों के खिले चेहरे

सबर समुदाय के दो मेधावी विद्यार्थियों को सोशल वर्कर सोमाय टुडू ने विद्या निकेतन, हल्दीपोखर में कराया नामांकन, हर महीने छात्रावास व स्कूल फीस खर्च का उठायेंगे खर्च, सबर बच्चों के खिले चेहरे

जादूगोड़ा :आदिम जनजाति सबर समुदाय के दो मेधावी विद्यार्थियों सोनिया सबर व मंगल सबर का नामांकन समाजसेवी सोमाय टुडू के पहल विद्या निकेतन + 2हल्दीपोखर पोटका में बृहस्पतिवार को कराया गया। इधर इस बाबत सोशल वर्कर सोमाय टुडू ने कहा कि इन दोनों सबर बच्चे डुमरिया प्रखंड पंचायत केंदुआ पंचायत के अंतर्गत लांगो गांव के पाड़सीगाजाड़, निवासी है।

। इन दोनों सबर बच्चे पोटका प्रखंड के ग्वाल काटा पंचायत के सबर जनजाति आवासीय छात्रावास में मैट्रिक परीक्षा में सोनिया सबर ने मैट्रिक परीक्षा में 410 अंक (82%) प्राप्त किए थे । वहीं मंगल सबर ने मैट्रिक परीक्षा में 389 अंक (77%) अंक पाकर अपनी प्रतिभा का परचम लहराया। आर्थिक तंगी से जूझ रहे इन दोनों सबर जनजाति के दोनों छात्रों को सोशल वर्कर सोमाय टुडू की नजर ओडी व आगे की पढ़ाई का खर्च उठाने का बेड़ा उठाया है। सोमाय टुडू के इस फ़ैसले से दोनों सबर बच्चों के चेहरे खिल उठे व उम्मीद है आगे का पढ़ने का सपना पूरा हो पाएगा।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई