श्याम कोठी में हुआ बाबा श्याम की स्थापना

श्याम कोठी में हुआ बाबा श्याम की स्थापना
3 जुलाई,खाटू श्याम जी, सीकर, राजस्थान, श्री श्याम भक्त मंडल, टाटानगर द्वारा बाबा श्याम की पावन धरा खाटू धाम जिला सीकर में संचालित विश्राम भवन श्री श्याम कोठी में भव्य मंदिर का निर्माण कराया गया। स्व अशोक गुप्ता की स्मृति में निर्मित मंदिर में बाबा श्याम, राधाजी, हनुमान जी तथा गणेश जी की प्रतिमा स्थापित की गई। दो और तीन जुलाई को पूरे विधि विधान के साथ प्राण प्रतिष्ठा समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य यजमान के रूप में श्री अनीस गुप्ता सपरिवार शामिल हुए। भक्त मंडल के संयोजक पवन अग्रवाल के अनुसार कई वर्षों से मंदिर निर्माण की योजना बनाई जा रही थी। भक्तों के आस्था के रूप में मंदिर निर्माण का शुभ मुहर्त प्राप्त हुआ।

38 कमरों का विश्राम भवन में बाबा श्याम स्वयं विराजमान हुए है। बाबा श्याम के भक्तों के बीच काफी हर्ष व्याप्त है। जनसहयोग से भवन का जीर्णोद्वार कराया गया तथा बुजर्गो तथा दिव्यांग भक्तों के लिए लिफ्ट लगाने का कार्य प्रगति पर है जल्द ही विधिवत उद्घाटन कर श्याम भक्तों को समर्पित किया जाएगा। पवन अग्रवाल के अनुसार भक्त मंडल द्वारा संचालित विश्राम भवन का लाफ भक्तों को प्राप्त हो रहा है। आगामी वर्षों में और विस्तार की योजना बनाई जा रही है। पवन के अनुसार लिफ्ट उद्घाटन के अवसर पर भक्त मंडल के संरक्षक पूर्व मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास के भी शामिल होने की संभावना है। जल्द ही तिथि की घोषणा की जाएगी। प्राण प्रतिष्ठा समारोह में टाटानगर से पच्चीस भक्तों की टोली खाटू गई है जिसमें मुख्य रूप से मुरारी लाल गोयल,अरुण अग्रवाल, संजय शर्मा, नितिन चौधरी, बजरंग केवलका, आशु अग्रवाल, मनोज श्रीवास्तव, रिंकू अग्रवाल, ऊषा अग्रवाल, मालती अग्रवाल शामिल है।
पांच जुलाई को भक्तों की टोली टाटानगर वापस आएगी।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई