*JHARKHAND* *झारखंड सरकार ने एक बार फिर प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए कई आईएएस अधिकारियों के तबादले और नई नियुक्तियों की अधिसूचना जारी कर दी है. जारी आदेश के अनुसार अलग-अलग विभागों में अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं. सरकार की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक 2012 बैच के आईएएस अधिकारी संदीप सिंह को नया उत्पाद आयुक्त नियुक्त किया गया है. वहीं 2013 बैच के आईएएस अधिकारी आदित्य आनंद को श्रम आयुक्त की जिम्मेदारी दी गई है.*
*इसके अलावा 2015 बैच की आईएएस अधिकारी जाधव विजया नारायण राव को योजना एवं विकास विभाग में अपर सचिव पद पर तैनात किया गया है. सरकार के आदेश जारी होने के बाद सभी अधिकारी जल्द ही अपने नए पदों का कार्यभार संभाल सकते हैं. इधर बोकारो के उपायुक्त अजय नाथ झा को भी अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है. उन्हें झारखंड औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकरण (JIADA) के निदेशक का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है. राज्य सरकार के इस प्रशासनिक बदलाव को विभागीय कामकाज में तेजी और बेहतर समन्वय की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.*






