पृथ्वी के गर्मी को कम करने के लिए 200 फलदार पौधे का वितरण
16 मई को जमशेदपुर ब्लड बैंक में होगा आनंद मार्ग का रक्तदान शिविर का आयोजन
जमशेदपुर:
आनंद मार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम ग्लोबल एवं प्रीवेंशन आफ क्रुएलिटी टू एनिमल्स एंड प्लांट्स (PCAP)जमशेदपुर की ओर से गदरा – गोविंदपुर मुख्य मार्ग पर 200 फलदार एवं औषधि गुण से भरपूर पौधे का वितरण किया गया । सुनील आनंद का कहना है कि आज जो भी स्थिति पृथ्वी पर बन रही है वह मनुष्य के लिए ठीक नहीं है क्योंकि मनुष्य के स्वास्थ्य को सबसे ज्यादा प्रभावित करेगी प्रदूषण कार्बन का उत्सर्जन पूरे विश्व स्तर पर जो कुछ भी एक देश दूसरे देश पर मिसाइल, बम धमाके से हमला कर रहे हैं उससे जो भी प्रदूषण हो रहा है उसका प्रभाव पूरे सृष्टि पर पड़ रहा है इसका खामियाजा मानव जाति को ही सबसे ज्यादा भोगना पड़ेगा इसके लिए पौधा लगाना बहुत ही जरूरी है । सृष्टि पर केवल मनुष्य ही नहीं अन्य जीव भी है उन्हें फलने फूलने का अधिकार है जब तक हम पेड़ पौध हो जीव जंतु को अपने परिवार का सदस्य के रूप में स्वीकार नहीं करेंगे तब तक सृष्टि का कल्याण संभव नहीं है।
16 मई को जमशेदपुर ब्लड बैंक में होगा आनंद मार्ग का रक्तदान शिविर का आयोजन







