टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन: सेवानिवृत्त कर्मियों का सम्मान सह विदाई समारोह आयोजित

टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन: सेवानिवृत्त कर्मियों का सम्मान सह विदाई समारोह आयोजित
जमशेदपुर : अप्रैल माह में सेवानिवृत्ति हुए टाटा मोटर्स कर्मियों के सम्मान में यूनियन कार्यालय में सम्मान सह विदाई समारोह आयोजित की गई। जिसमें विभिन्न डिवीजनों के सेवानिवृत्त कर्मचारी अपने स्वजनों के संग कार्यक्रम में शिरकत किये।
कार्यक्रम में टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद, महामंत्री आरके सिंह, यूनियन के वरीय पदाधिकारीगण , कमेटी मेंबर, आरके सिंह फैंस क्लब के सदस्य मौजूद थे।
अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद एवं महामंत्री आरके सिंह के द्वारा सभी सेवानिवृत्त कर्मियों को शॉल एवं प्रतीक चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान सेवानिवृत्त कर्मियों ने अपने – अपने अनुभव साझा किये।
अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद एवं महामंत्री आरके सिंह सबों को स्वस्थ रहने तथा उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दिये। महामंत्री आरके सिंह ने कहा कि यूनियन सदैव आप सबों के साथ खड़ा है। जब कभी जरूरत हो बेहिचक आप सब यूनियन कार्यालय आकर मिल सकते हैं, आप सब कंपनी से सेवानिवृत्त हुये हैं यूनियन से नहीं। आप सबों का सुझाव यूनियन के लिए महत्वपूर्ण है। कार्यक्रम का संचालन प्रकाश विश्वकर्मा ने किया।
निम्न कर्मचारियों को दी गई विदाई।
व्हीकल फैक्ट्री से अखिलेश तिवारी , सतनारायण सिंह।
फ्रंट एक्सल से जगनारायण सिंह, संजीव बोस , एसके मोहम्मद नईम।
फ्रेम फैक्ट्री से अलंकी मुरलीधर , शाह जफर, अजय कुमार , इम्तियाज अहमद खान।
व्हीकल प्रिपरेशन एंड डिस्पैच से नंदकिशोर तिवारी।
इंजन डिवीजन से वासुदेव भावई।
ईआरसी से मदन कुमार सिंह।
बीआईडब्ल्यू फैक्ट्री से गोपाल सिंह।
ट्रीम फैक्ट्री से गणपति मिश्र, आनंद कुमार सिंह।
क्यूए से सुब्रता चक्रवर्ती।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

दिनांक 06-07.05.2026 की रात्रि गश्ती के क्रम में सिदगोड़ा थाना गश्ती दल के द्वारा समय करीब 02.30 बजे ए०आई० डब्लू०सी० स्कूल के पास एक संदिग्ध मोटरसाईकिल को रुकने का ईशारा किया गया, मोटरसाईकिल पर 02 व्यक्ति सवार थे पुलिस गाड़ी को देखकर मोटरसाईकिल सवार मोटरसाईकिल घुमा कर भागने का प्रयास किया