झारखंड के 17 जिलों में आंधी-तूफान का ऑरेंज अलर्ट

झारखंड के 17 जिलों में आंधी-तूफान का ऑरेंज अलर्ट

9 मई तक तापमान में गिरावट की संभावना

राॅंची: मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों में तेज आंधी-तूफान की आशंका जताते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। जारी पूर्वानुमान के अनुसार रांची, खूंटी, हजारीबाग, सरायकेला समेत पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम सहित कुल 17 जिलों में मौसम खराब रहने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार इन क्षेत्रों में तेज हवाएं, गरज के साथ बारिश और आंधी-तूफान की स्थिति बन सकती है। इसे देखते हुए लोगों को सतर्क रहने और अनावश्यक रूप से घर से बाहर नहीं निकलने की सलाह दी गई है।

विभाग ने यह भी बताया कि खराब मौसम के कारण राज्य में 9 मई तक तापमान में गिरावट बनी रह सकती है, जिससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।

प्रशासन ने भी संभावित आपदा को देखते हुए संबंधित विभागों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई