इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA)
आज डॉ. बिमारजीत प्रधान पर लगभग 25 लोगों की भीड़ द्वारा हमला, दुर्व्यवहार एवं मारपीट की गई। मरीज के परिजन एवं उनके साथ आए लोगों ने कानून अपने हाथ में लेते हुए जबरन अस्पताल/क्लिनिक में घुसकर डॉ. प्रधान के साथ हाथापाई की।
मरीज का टॉन्सिलेक्टॉमी (Tonsil Surgery) हुआ था, जिसके बाद सेकेंडरी ब्लीडिंग हुई। यह इस सर्जरी की एक जानी-मानी एवं मेडिकल साहित्य में दर्ज complication है।
हर मरीज से ऑपरेशन से पूर्व informed consent लिया जाता है, जिसमें संभावित complications की जानकारी दी जाती है।
यह मरीज ऑपरेशन के 2 दिन बाद टॉन्सिलर आर्टरी से bleeding के साथ आया। Secondary hemorrhage infection, slough formation अथवा अन्य ज्ञात कारणों से हो सकता है।
डॉ. प्रधान ने पूरी तत्परता एवं जिम्मेदारी के साथ मरीज का सर्वोत्तम इलाज किया तथा बेहतर उपचार हेतु Tata Main Hospital रेफर किया। वर्तमान में मरीज पूरी तरह stable है और स्वस्थ है।
इसके बावजूद, कुछ स्थानीय राजनीतिक तत्वों द्वारा उकसाकर मरीज पक्ष अब referral hospital में हुए खर्च की मांग कर रहा है, जो पूरी तरह अनुचित एवं अस्वीकार्य है।
यदि मेडिकल साहित्य में वर्णित हर known complication पर डॉक्टरों को हिंसा, दबाव और आर्थिक वसूली का सामना करना पड़ेगा, तो चिकित्सा करना अत्यंत कठिन हो जाएगा।
सबसे चिंताजनक विषय है instant mob justice की बढ़ती प्रवृत्ति, जिसमें डॉक्टर soft target बनते जा रहे हैं। डॉक्टर वर्षों की कठिन पढ़ाई, प्रशिक्षण एवं परिश्रम के बाद समाज की सेवा करते हैं—मार खाने के लिए नहीं।
चिकित्सा कोई जादू नहीं है। यह विज्ञान एवं evidence-based treatment पर आधारित है। हर परिस्थिति में 100% perfect outcome की गारंटी संभव नहीं है। किसी complication या adverse outcome का अर्थ स्वतः negligence नहीं होता।
आज इस प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से Indian Medical Association समाज को स्पष्ट संदेश देना चाहती है—
डॉक्टर “धरती के भगवान” नहीं हैं। हम वैज्ञानिक सिद्धांतों एवं चिकित्सा विज्ञान के आधार पर उपचार करने वाले प्रशिक्षित professionals हैं।
हमारी मांगें:
हमलावरों पर तत्काल कठोर कानूनी कार्रवाई एवं exemplary punishment।
मामले की शीघ्र जांच एवं fast-track कार्रवाई। दो आरोपियों की पहचान हो चुकी है एवं FIR दर्ज कराई जा चुकी है।
डॉक्टरों एवं स्वास्थ्य संस्थानों की सुरक्षा हेतु मजबूत सुरक्षा व्यवस्था।
हम Piyush Pandey, SSP का विशेष आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने सूचना मिलते ही तत्काल अपनी टीम भेजकर डॉक्टर की सुरक्षा सुनिश्चित की। आज शाम हमने उनसे मुलाकात कर पूरे मामले पर चर्चा भी की।
डॉक्टरों पर हिंसा, स्वास्थ्य व्यवस्था पर हमला है। इसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।







