बुंडू ओवरब्रिज पर भीषण सड़क हादसा, दो की मौत
NH-33 पर तेज टक्कर, मौके पर ही तोड़ा दम; पुलिस ने शव कब्जे में लिया
रांची-टाटा मार्ग (NH-33) स्थित बुंडू ओवरब्रिज पर मंगलवार को भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें दो लोगों की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
घटना की सूचना मिलते ही बुंडू थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। फिलहाल मृतकों की पहचान की जा रही है और उनके परिजनों से संपर्क साधने का प्रयास किया जा रहा है।







