भारतीय जनता पार्टी झारखण्ड प्रदेश के नेता एवं काशीपुर विधानसभा प्रभारी श्री राम सिंह मुंडा ने पश्चिम बंगाल की देवतुल्य जनता का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए

पश्चिम बंगाल की देवतुल्य जनता का आभार – राम सिंह मुंडा
जमशेदपुर/काशीपुर:
भारतीय जनता पार्टी झारखण्ड प्रदेश के नेता एवं काशीपुर विधानसभा प्रभारी श्री राम सिंह मुंडा ने पश्चिम बंगाल की देवतुल्य जनता का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य की जनता परिवर्तन के लिए तैयार है और प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने का मार्ग प्रशस्त हो चुका है।
उन्होंने कहा कि “पश्चिम बंगाल की जनता अब अत्याचार और अन्याय से मुक्ति चाहती है। आने वाले समय में राज्य में सुशासन स्थापित होगा और हर वर्ग के लोगों के जीवन में खुशियों की बौछार होगी।”
श्री मुंडा ने अपने तीन माह के पश्चिम बंगाल प्रवास को याद करते हुए इसे संघर्ष, समर्पण और सीख से भरा प्रेरणादायक अनुभव बताया। उन्होंने कहा कि झारखंड से निकलकर नए राज्य में, भिन्न सामाजिक-राजनीतिक परिस्थितियों के बीच कार्य करना चुनौतीपूर्ण होने के साथ-साथ अत्यंत सीख देने वाला रहा।
उन्होंने बताया कि गांव-गांव और बूथ-स्तर तक पहुंचकर कार्यकर्ताओं के साथ काम करने का अवसर मिला। सीमित संसाधनों और अनेक चुनौतियों के बावजूद कार्यकर्ताओं का उत्साह और पार्टी के प्रति अटूट विश्वास इस अभियान की सबसे बड़ी ताकत रहा।
श्री मुंडा ने कहा कि इस प्रवास के दौरान मिले विविध अनुभवों ने उनकी राजनीतिक एवं सामाजिक समझ को और अधिक सुदृढ़ किया। वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन को उन्होंने इस अभियान की सबसे बड़ी पूंजी बताते हुए कहा कि उनके अनुभव और दिशा-निर्देश से कार्य में निरंतर ऊर्जा और प्रेरणा मिलती रही।
उन्होंने आगे कहा कि काशीपुर विधानसभा क्षेत्र में पार्टी प्रत्याशी श्री कमलाकांत हांसदा की जीत सुनिश्चित करने में कार्यकर्ताओं और आम जनता का अमूल्य योगदान रहा है। इसके लिए उन्होंने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।
अंत में श्री मुंडा ने कहा कि वे इस प्रवास से नई ऊर्जा, समृद्ध अनुभव और जनसेवा के लिए और अधिक मजबूत संकल्प के साथ लौटे हैं।
– राम सिंह मुंडा
विधानसभा प्रभारी, काशीपुर (प. बंगाल)

Leave a Comment