हस्तशिल्प एवं जनजातीय कला को समर्पित ब्रांड शोरूम अबीरा (Abiraa) के नए स्टोर का भव्य उद्घाटन बिंडल मॉल में

हस्तशिल्प एवं जनजातीय कला को समर्पित ब्रांड शोरूम अबीरा (Abiraa) के नए स्टोर का भव्य उद्घाटन बिंडल मॉल में

जमशेदपुर : हस्तशिल्प एवं जनजातीय कला को समर्पित ब्रांड अबीरा (Abiraa) के नए स्टोर का भव्य उद्घाटन बिंडल मॉल, जमशेदपुर में माननीय उपायुक्त पूर्वी सिंहभूम श्री राजीव रंजन के कर-कमलों द्वारा संपन्न हुआ।

इस अवसर पर कला प्रेमियों एवं गणमान्य नागरिकों की उत्साहपूर्ण उपस्थिति रही।

“Handcrafted, Truly Indian” थीम पर आधारित यह स्टोर भारत की समृद्ध जनजातीय एवं लोक कला को बढ़ावा देने के उद्देश्य से स्थापित किया गया है। यहां हस्तशिल्प वस्तुएं, घरेलू उपहार, कॉर्पोरेट गिफ्ट्स, पेंटिंग्स, डोकरा आर्टिफैक्ट्स तथा भारत के विभिन्न राज्यों से लाए गए अनेक पारंपरिक उत्पाद उपलब्ध हैं।
अबीरा आर्ट्स देश की जनजातीय कला एवं संस्कृति के संरक्षण के साथ-साथ महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में भी सक्रिय रूप से कार्य कर रहा है। संस्था ग्रामीण एवं जनजातीय महिलाओं को प्रशिक्षण, रोजगार के अवसर और उनके उत्पादों के लिए बाजार उपलब्ध कराकर उन्हें आत्मनिर्भर बना रही है।

संस्थापक श्वेता सिंह के अथक परिश्रम, समर्पण और दूरदृष्टि ने इस उद्यम को सफलता दिलाई है। उनके नेतृत्व में अबीरा न केवल कला को बढ़ावा दे रहा है, बल्कि स्थानीय कलाकारों और महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव भी ला रहा है।
यह उद्घाटन “वोकल फॉर लोकल” को प्रोत्साहित करते हुए भारतीय पारंपरिक कला को वैश्विक पहचान दिलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Leave a Comment