जमशेदपुर में निजी स्कूलों द्वारा की जा रही मनमानी फीस वृद्धि, जबरन री-एडमिशन के नाम पर वसूली तथा बार-बार किताबों के पैटर्न में बदलाव के खिलाफ आज दिनांक 03 मई 2026 को साकची मुख्य गोल चक्कर पर आम आदमी पार्टी, जमशेदपुर द्वारा एक सशक्त एवं शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन का आयोजन किया गया।

जमशेदपुर में निजी स्कूलों द्वारा की जा रही मनमानी फीस वृद्धि, जबरन री-एडमिशन के नाम पर वसूली तथा बार-बार किताबों के पैटर्न में बदलाव के खिलाफ आज दिनांक 03 मई 2026 को साकची मुख्य गोल चक्कर पर आम आदमी पार्टी, जमशेदपुर द्वारा एक सशक्त एवं शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम आप नेता अभिषेक कुमार के नेतृत्व में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में अभिभावकों, छात्रों, पार्टी कार्यकर्ताओं एवं जागरूक नागरिकों ने भाग लिया।

प्रदर्शन के दौरान उपस्थित लोगों ने निजी स्कूलों की मनमानी नीतियों के खिलाफ जमकर विरोध जताया और शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता एवं जवाबदेही की मांग की। कार्यक्रम का नेतृत्व करते हुए अभिषेक कुमार ने कहा कि “शिक्षा कोई व्यवसाय नहीं, बल्कि हर बच्चे का मौलिक अधिकार है। निजी स्कूलों द्वारा लगातार फीस बढ़ाकर, री-एडमिशन के नाम पर वसूली कर तथा हर साल किताबों का पैटर्न बदलकर अभिभावकों पर आर्थिक बोझ डालना पूरी तरह गलत है। आम आदमी पार्टी इस शोषण के खिलाफ सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष करेगी।”
उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यदि निजी स्कूल प्रबंधन अपनी मनमानी पर रोक नहीं लगाते हैं, तो आने वाले दिनों में आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।

इस विरोध प्रदर्शन के माध्यम से आम आदमी पार्टी ने प्रशासन से मांग की है कि निजी स्कूलों की फीस संरचना पर नियंत्रण किया जाए, री-एडमिशन के नाम पर हो रही अवैध वसूली पर रोक लगे और किताबों के पैटर्न में अनावश्यक बदलाव पर सख्त कार्रवाई की जाए।
कार्यक्रम के दौरान गूंजे प्रमुख नारे:
फीस बढ़ाना बंद करो, शिक्षा का सम्मान करो!
शिक्षा नहीं है व्यापार, ये है बच्चों का अधिकार!
मनमानी फीस नहीं चलेगी, नहीं चलेगी, नहीं चलेगी!
AAP की ये पुकार — शिक्षा हो सबका अधिकार!
अंत में अभिषेक कुमार ने सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह आंदोलन आम जनता की आवाज है और इसे हर हाल में न्याय दिलाकर ही दम लिया जाएगा।

 

Leave a Comment