मोतिलाल नेहरू पब्लिक स्कूल का बोर्ड परीक्षा 2026 में शानदार प्रदर्शन, छात्रों ने लहराया परचम

मोतिलाल नेहरू पब्लिक स्कूल का बोर्ड परीक्षा 2026 में शानदार प्रदर्शन, छात्रों ने लहराया परचम
जमशेदपुर: Motilal Nehru Public School ने आईसीएसई (ICSE) और आईएससी (ISC) बोर्ड परीक्षा 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए एक बार फिर अपनी शैक्षणिक उत्कृष्टता साबित की है। स्कूल के छात्रों ने विज्ञान, वाणिज्य और आईसीएसई सभी वर्गों में बेहतरीन अंक हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया।
विज्ञान संकाय में अनिकेत दास बने टॉपर
आईएससी विज्ञान संकाय में अनिकेत दास ने 99.25 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल में सर्वोच्च स्थान हासिल किया। उनके अलावा अन्य मेधावी छात्र-छात्राओं ने भी शानदार प्रदर्शन किया।
प्रमुख सफल विद्यार्थियों में वैष्णवी (96.5%), सत्यकाम गुप्ता (95%), उन्नति (95%), शिवम गुप्ता (94%), अभिनव सोलंकी (93.75%), आयुष तिवारी (93.25%), इकरा जिया (93%), ऑरिक देब (92%), अर्पित सिंह (92%), शिवम शुक्ला (91.25%) और श्रुतिका शर्मा (90%) शामिल हैं।
कॉमर्स संकाय में भी शानदार सफलता

आईएससी कॉमर्स संकाय के छात्रों ने भी उल्लेखनीय प्रदर्शन किया। इसमें जॉय चक्रवर्ती ने 92 प्रतिशत अंक प्राप्त किए, जबकि रश्मि शर्मा और सान्वी श्रीवास्तव ने 91-91 प्रतिशत अंक हासिल किए।
आईसीएसई में आराध्या चौबे अव्वल
आईसीएसई परीक्षा में आराध्या चौबे ने 98.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर टॉप किया। इसके अलावा वैभवी श्रीवास्तव (97.6%), अनन्या मिश्रा (96.6%), वैभवी शर्मा (95.2%), आदित्य कुमारी (94.8%), प्रत्युष कुमार महतो (94.8%), कृतार्थ गौतम (94.6%), श्रेया कुमारी (93.8%), जरीन मंताशा (93.4%), समरथ सिंह सलूजा (93.2%), प्रज्ञा सुमन (93.2%), मन्मीत कुमार (93%), सौम्या भुई (93%), अमर मिश्रा (92.6%), यश्वी कुमारी (92.6%), अनन्या तिवारी (92.6%), आर्या (92.6%), अद्वैत डी पजिथाया (92.2%), वैभव सिंह (91.8%), वरुण गुप्ता (90.8%), श्रीशिता रॉय (90.6%), श्रुति झा (90.4%), पीयूष कुमार (90.2%) और आलोक कुमार (90.2%) ने उत्कृष्ट अंक प्राप्त किए।
स्कूल प्रबंधन ने जताया गर्व
विद्यालय प्रबंधन ने छात्रों की इस शानदार सफलता पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि यह उपलब्धि छात्रों की कड़ी मेहनत, शिक्षकों के समर्पण, अभिभावकों के सहयोग और विद्यालय के सकारात्मक शैक्षणिक वातावरण का परिणाम है।
विद्यालय के प्राचार्य और शिक्षकों ने सभी सफल विद्यार्थियों और उनके परिवारों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि Motilal Nehru Public School लगातार शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्टता की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए विद्यार्थियों को आत्मविश्वासी, सक्षम और जिम्मेदार नागरिक बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।
“मेहनत का यह सफर आगे भी जारी रहेगा, सफलता की ऊंचाइयां अभी और बाकी हैं।”

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई