झारखंड CISCE रिजल्ट: 12वीं में 100% लाकर जमशेदपुर की शांभवी तिवारी बनीं नेशनल टॉपर, 10वीं में कोल्हान के तीन छात्रों का दबदबा

झारखंड CISCE रिजल्ट: 12वीं में 100% लाकर जमशेदपुर की शांभवी तिवारी बनीं नेशनल टॉपर, 10वीं में कोल्हान के तीन छात्रों का दबदबा

जमशेदपुर: झारखंड में इस बार CISCE बोर्ड के परिणाम में जमशेदपुर और कोल्हान का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला है। 12वीं की परीक्षा में जमशेदपुर के सैक्रेड हार्ट कान्वेंट की छात्रा शांभवी तिवारी ने 100 प्रतिशत अंक हासिल कर देशभर में पहला स्थान प्राप्त किया है। उनकी इस उपलब्धि से पूरे शहर में खुशी और गर्व का माहौल है।

वहीं, 10वीं के परिणाम में भी कोल्हान के छात्रों ने अपना परचम लहराया है। जमशेदपुर के लोयोला स्कूल के छात्र वेदांग वत्सल और टेल्को स्थित एलएफएस के अहान राय ने 99.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्टेट टॉपर का खिताब हासिल किया है। इनके साथ ही चाईबासा के संत जेवियर इंग्लिश स्कूल एंड जूनियर कॉलेज के छात्र चितेश सरकार ने भी 99.2 प्रतिशत अंक लाकर संयुक्त रूप से राज्य में टॉप किया है।

इस शानदार सफलता ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि झारखंड के छात्र शिक्षा के क्षेत्र में लगातार नए आयाम स्थापित कर रहे हैं। जमशेदपुर और कोल्हान क्षेत्र के इस उत्कृष्ट प्रदर्शन से पूरे राज्य का मान बढ़ा है।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई