जमशेदपुर के द्वारा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी घाटशिला केम्प कार्यालय में ग्रामीण क्षेत्रों के विभिन्न थानों से आए आवेदकों जन शिकायत का समाधान किया।

वरीय पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार आज दि0-29.04.2026 को पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर के द्वारा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी घाटशिला केम्प कार्यालय में ग्रामीण क्षेत्रों के विभिन्न थानों से आए आवेदकों जन शिकायत का समाधान किया। साथ ही अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी घाटशिला क्षेत्रान्तर्गत सभी थाना का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में थाना क्षेत्र की भौगोलिक परिदृश्य, थाना में पदस्थापित पुलिस पदाधिकारियों का कार्य बटवारा, सिरिस्ता अभिलेखों, लंबित वारंट/कुर्की/सम्मन के निष्पादन, फिरारियों की गिरफ्तारी, आरोप पत्रित अपराधिकर्मियों के भौतिक सत्यापन, लंबित चरित्र एवं पासपोर्ट सत्यापन, CCTNS प्रविष्टि, लंबित काण्डों तथा e-साक्ष्य की समीक्षा करते हुये आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

दिनांक 18.06.2026 को वरीय पुलिस अधीक्षक महोदय, पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि उलीडीह ओ.पी. अंतर्गत डिमना चौक के पास एक व्यक्ति अवैध आग्नेयास्त्र के साथ ब्लू रंग की R15 मोटरसाइकिल पर घूम रहा है तथा किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहा है।