उत्क्रमित उच्च विद्यालय कालीमाटी (जेम्को) को मिला वाटर कूलर, भीषण गर्मी में विद्यार्थियों को मिलेगी राहत

उत्क्रमित उच्च विद्यालय कालीमाटी (जेम्को) को मिला वाटर कूलर, भीषण गर्मी में विद्यार्थियों को मिलेगी राहत

जमशेदपुर: उत्क्रमित उच्च विद्यालय कालीमाटी, जेम्को में बढ़ती गर्मी और लू को देखते हुए विद्यार्थियों की सुविधा के लिए वाटर कूलर स्थापित किया गया। यह वाटर कूलर विद्यालय के पोषक क्षेत्र के ही एक प्रबुद्ध एवं उदार व्यक्ति द्वारा विद्यालय को भेंट स्वरूप प्रदान किया गया है।

विद्यालय प्रबंधन समिति के प्रतिनिधि सदस्य श्री करनदीप सिंह ने विद्यालय में शीतल पेयजल की आवश्यकता को देखते हुए पोषक क्षेत्र के उक्त सज्जन व्यक्ति से इस संबंध में आग्रह किया था। उनके इस निस्वार्थ प्रयास और दानदाता की उदारता के फलस्वरूप अब विद्यालय के छात्र-छात्राओं को इस भीषण गर्मी में ठंडा और स्वच्छ पेयजल सुलभ हो सकेगा।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक श्री धनंजय श्रीवास्तव ने दानदाता एवं श्री करनदीप सिंह के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पोषक क्षेत्र के लोगों का विद्यालय के प्रति ऐसा जुड़ाव और सहयोग शिक्षा के वातावरण को बेहतर बनाने में सहायक सिद्ध होता है।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई