जमशेदपुर के सिखों की सामाजिक संस्था रामगढ़िया सभा के प्रधान पद पर पुनः सर्वसम्मति से सरदार केपीएस बंसल को वार्षिक आमसभा में चुन लिया गया।
इस मौके पर संस्था के ट्रस्टी सरदार हरदीप सिंह, ट्रस्टी अमरदीप सिंह, ट्रस्टी शैलेंद्र सिंह सम्मानित सदस्यों के साथ मैं भी उपस्थित रहा।
मुझे पूर्ण विश्वास है कि पूर्वजों द्वारा साकची ताप्ती रोड स्थित विश्वकर्मा टेक्निकल इंस्टीट्यूट तथा रामगढ़िया सभा सरदार बंसल एवं महासचिव सरदार तजबीर सिंह कलसी के नेतृत्व में संस्था दिन दूनी रात चौगुनी प्रगति करेगी।






