जिला: पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर
नगर निकाय चुनाव के मद्देनज़र सहायक आयुक्त उत्पाद, पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर के निदेशानुसार अवैध शराब के विनिर्माण के विरुद्ध छापेमारी के क्रम में आज दिनांक: 08-02-2026 को बिरसानगर थाना अंतर्गत हुरलूंग क्षेत्र में छापेमारी की गई । छापेमारी के दौरान अवैध चुलाई शराब की भट्ठियों को पूर्णतया ध्वस्त किया गया तथा अवैध चुलाई शराब बिक्री स्थान पर छापेमारी कर अवैध चुलाई शराब की बरामदगी की गई । इसप्रकार छापेमारी में कुल 40 लीटर अवैध चुलाई शराब बरामद किया गया तथा किण्वित जावा-महुआ करीब 6000 किलोग्राम घटनास्थल पर विनष्ट हुआ । अवैध चुलाई शराब भट्ठी संचालक के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया जा रहा है।






